फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Police launched a special campaign with the help of Delhi Commission for Protection of Child Rights, rescued 45 children

दिल्ली: पुलिस ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की मदद से चलाया विशेष अभियान, 45 बच्चे छुड़ाए

Tue, 07 Dec 2021 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 11:08 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दो दिसंबर को पुलिस टीम ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर), एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शांतिवन रेड लाइट, शास्त्री नगर चौक रेड लाइट, रोहतक रोड करोल बाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन
Delhi: Police launched a special campaign with the help of Delhi Commission for Protection of Child Rights, rescued 45 children
दिल्ली पुलिस - फोटो : delhipolice.nic.in

विस्तार

अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सडकों पर भीख मांगने को मजबूर 45 बच्चों को छुड़ाया। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दिल्ली के कई इलाकों से बच्चों को छुड़ाया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दो दिसंबर को पुलिस टीम ने दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर), एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शांतिवन रेड लाइट, शास्त्री नगर चौक रेड लाइट, रोहतक रोड करोल बाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया। इन जगहों से पुलिस ने कुल 13 बच्चों को छुड़ाया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री पार्क लाल बत्ती से दो लड़की और एक लड़का, शास्त्री नगर चौक लालबत्ती से चार लड़की, शांतिवन लालबत्ती से एक लड़का और एक लड़की, रोहतक रोड करोल बाग से तीन लड़की, हनुमान मंदिर से एक लड़के को छुड़ाया। सभी बच्चे 6-16 वर्ष के हैं। सभी बच्चों को सीडब्ल्यूसी के माध्यम से पुनर्वास के लिए डीसीपीसीआर को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर में 14 बच्चों को बचाया

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन दिसंबर को लाजपत नगर बाजार में बचाव अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान कुल 14 बच्चों को बचाया गया। सभी बच्चों की उम्र पांच से 17 साल के बीच है। सभी बच्चों को डीसीपीसीआर को सौंप दिया गया। तीन दिसंबर को पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर पटेल नगर और करोलबाग से 18 बच्चों को बचाया। इन 18 बच्चों में से आठ लड़के और 10 लड़कियां हैं। चार बच्चे छह साल से कम उम्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed