फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police is adopting anti-terror measures for two months

सतर्कता: दो माह से दिल्ली पुलिस अपना रही है आतंक विरोधी उपाय, आतंकी मंसूबे को नाकाम करने में जुटी

Mon, 24 Jan 2022 08:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jan 2022 08:34 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस पिछले दो माह से लगातार आतंक विरोधी उपायों को चला रही है और आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने में जुटी है। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों, सिम डीलरों, साइबर कैफे मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Delhi Police is adopting anti-terror measures for two months
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर उत्तर पश्चिम जिला पुलिस पूरी तरह से चौकस है। पिछले दो माह से पुलिस लगातार आतंक विरोधी उपायों को चलाकर आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने में जुटी है। पुलिस करीब 66 हजार लोगों से संपर्क किया है और करीब 20 हजार किराएदार और घरेलू सहायकों का सत्यापन कर चुकी है। 
विज्ञापन


इस दौरान सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों, सिम डीलरों, साइबर कैफे मालिकों, प्रॉपर्टी डीलरों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिले की पुलिस सुरक्षा को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पैदल और मोबाइल गश्त को तेज कर दिया गया है और मौजूदा पुलिस पिकेट की संख्या बढ़ाकर अप्रिय घटना को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद विरोधी उपायों के तहत पुलिस की तैनाती में वृद्धि के साथ साथ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की गहन जांच, होटल, गेस्ट हाउस, सिम कार्ड बेचने वालों, पुराने कार को बेचने वाले डीलरों, साइबर कैफे मालिकों, पार्किंग संचालकों को संवेदनशील बनाया जा रहा है। इलाके में नौकरों और किराएदारों के सत्यापन के अभियान चलाए जा रहे हैं।  

पुलिस ने सड़क पर दुकान करने वाले, छोटे दुकानदारों, ऑटो व रिक्शा चालकों को आतंक विरोधी अभियान में शामिल किया है और उन्हें अपना आंख, नाक और कान बनाया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दो माह में पुलिस आतंकवाद विरोधी उपायों को पूरी तरह से अमल में लाने की कोशिश कर रही है। 

पुलिस इस दौरान 16816 किराएदारों का सत्यापन कर चुकी है और सत्यापन नहीं करवाने वाले 616 मकान मालिकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। इसी तरह 3244 नौकरों का सत्यापन किया और 351 मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

1939 साइबर कैफे की जांच की गई और सरकारी आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर 11 मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो माह में 1543 होटल और गेस्ट हाउस की जांच की और 236 मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुराने कार के 6547 डीलरों की जांच की गई और 26 डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

पुलिस जिले में 9315 सिम डीलरों की जांच कर 18 डीलरों पर मामला दर्ज किया। इस दौरान जेल से आए 65 बदमाशों का भी सत्यापन किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बदमाश और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी भी की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed