फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police has busted a gang of four illegal arms smugglers

Delhi Crime: मेरठ से दिल्ली-NCR में बेचते थे अवैध हथियार, डिलीवरी चार्ज था 1500 रुपये; पुलिस ने चार को दबोचा

Wed, 14 Jun 2023 05:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

तस्कर मेरठ से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई किया करते थे। दो साल में 500 अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। दिल्ली पुलिस ने चार अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Police has busted a gang of four illegal arms smugglers
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ के चार अवैध हथियार तस्कर मवाना से अवैध हथियार लेकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी पिछले दो वर्षों में 500 से ज्यादा अवैध हथियार बेच चुके हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध अवैध हथियार सप्लाई करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपी अजीत, संदीप, अरशद और नितिन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 देशी कट्टे और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये अवैध हथियार मेरठ के मवाना में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस टीम ने दो तस्करों को रोहिणी से दबोचा
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंदर सिंह यादव के अनुसार शाखा की एनआर-दो में तैनात इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीम में तैनात हवलदार प्रवीण को मेरठ, यूपी के दो अवैध हथियार तस्करों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। पता लगा कि ये दिल्ली-एनसीआर हथियारों की खेप सप्लाई करेंगे। सूचना के बाद एसीपी नरेंदर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप सिंह, एसआई रवि सैनी, एसआई सुखविंदर और एएसआई सुरेंदर की टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीम ने जापानी पार्क, रोहिणी में घेराबंदी कर दो अवैध हथियार तस्कर मेरठ, यूपी निवासी अजीत कुमार व संदीप को गिरफ्तार कर लिया। इन्होंने बताया कि वह मवाना, मेरठ यूपी निवासी इरशाद के कहने पर अवैध हथियारों की तस्करी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ही नहीं मेरठ में भी पुलिस ने मारा छापा
इसके बाद इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीम ने मेरठ में दबिश देकर मवाना, मेरठ यूपी निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। इरशाद ने बताया कि वह गांव रफान, मेरठ यूपी निवासी नितिन गुप्ता से हथियार लेता था। पुलिस ने मेरठ में दबिश देकर नितिन गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। नितिन गुप्ता के खिलाफ मेरठ, यूपी व झज्जर,हरियाणा में पांच व इरशाद के खिलाफ प्रतापपुर, यूपी में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। संदीप हथियारों की एक खेप पहुंचाने के लिए 1500 रुपये लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed