{"_id":"5ed001d18ebc3e903f6c3a5a","slug":"delhi-police-files-12-charge-sheets-against-jamatees-of-three-countries-ashram-news-noi513833289","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन तबलीगी जमात मामला: पुलिस ने तीन देशों के 541 जमातियों के खिलाफ दाखिल किए 12 आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन तबलीगी जमात मामला: पुलिस ने तीन देशों के 541 जमातियों के खिलाफ दाखिल किए 12 आरोप पत्र
विज्ञापन
नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात आयोजन में शामिल तीन देशों के 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को 12 आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को 20 और बुधवार को 15 आरोपपत्र दायर किए थे। पुलिस 917 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ कुल 47 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। इन आरोप पत्रों पर अदालत 25 जून को संज्ञान लेगी।
साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी अर्चना बेनीवाल के समक्ष पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किए। आरोप पत्रों के मुताबिक आरोपियों में मलेशिया के 42, किर्गिस्तान के 85 और इंडोनेशिया के 414 नागरिक शामिल हैं। इसके साथ ही इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, 271 तथा विदेशी नागरिक अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई है।
कोर्ट में दाखिल आरोप पत्रों के अनुसार, सभी विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और महामारी संबंधी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि निजामुद्दीन स्थित मरकज में मध्य मार्च में तबलीगी जमात ने एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी लगी हुई थी लेकिन इसके बाद भी इस आयोजन में 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे जिनमें काफी विदेशी भी थे।