फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police exposed the terrorist gangster nexus six arrest

Delhi News: आतंकवादी व गैंगस्टर के गठजोड़ का खुलासा, स्पेशल सेल ने छह को पकड़ा

Thu, 08 Sep 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Sep 2022 04:28 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, शूटर अजय उर्फ सन्नी को 29 अगस्त, 2022 को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर वापस ले जाया जा रहा था, तभी दो लोगों ने फायरिंग कर दी थी। अजय भागकर कोर्ट में जाकर छिप गया था। 

विज्ञापन
Delhi Police exposed the terrorist gangster nexus six arrest
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी-गैंगस्टर के गठजोड़ का खुलासा किया है। स्पेशल सेल ने नालागढ़ कोर्ट, बद्दी हिमाचल प्रदेश से लकी पटियाल-कौशल चौधरी-भूपी राणा सिंडीकेट के शूटर अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी को कोर्ट से छुड़ाने की कोशिश करने वाले चार शूटर वकील, विक्की, परगट व गुरजंट और उनको हथियार मुहैया कराने वाले दो आरोपी अजय उर्फ मेंटल और गगनदीप को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गगनदीप के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई) से संबंध है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा के कहने पर पूरी साजिश तैयार की गई थी। स्पेन, यूरोप में बैठे गैंगस्टर लकी पटियाल के इशारे पर हैंड ग्रेनेड हथियार सप्लाई किए गए थे।  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, शूटर अजय उर्फ सन्नी को 29 अगस्त, 2022 को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर वापस ले जाया जा रहा था, तभी दो लोगों ने फायरिंग कर दी थी। अजय भागकर कोर्ट में जाकर छिप गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय को मार्च 2022 में स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अजय अगस्त 2021 में विक्रमजीत उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा की सनसनीखेज हत्या और मई 2021 में एक सिमरन उर्फ सिम्मू की हत्या में वांटेड चल रहा था। 

इसमें मृतक सिमरन के अलावा गोली लगने से चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, चूंकि आरोपी अजय, बांबिहा - लकी पटियाल - कौशल चौधरी गैंग का एक शूटर है, इसलिए एक आशंका थी कि इसके विरोधी लॉरेंस बिश्नोई-जग्गू भगवानपुरिया- काला जठेड़ी गैंग ने विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया होगा। 

आरोपियों को पकड़े जाने के बाद पता लगा कि अजय को छुड़ाने की कोशिश की गई थी। स्पेशल सेल एसीपी राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर दलीप, विक्रम दहिया व निशांत की टीम ने चार शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

गगनदीप के हैं आतंकियों से संबंध
हरियाणा मूल के आरोपी वकील और विक्रम जेल में बंद गैंगस्टर भूप्पी राणा, कौशल चौधरी के करीबी सहयोगी और पंजाब स्थित आरोपी लकी पटियाल से जुड़े पाए गए हैं। परगट और गुरजंट गांव बहबल कलां के फरीदकोट मूल के जस के माध्यम से लकी पटियाल से जुड़े हुए पाए गए हैं। 


आरोपी अजय उर्फ मेंटल, आरोपी गगनदीप और एक अन्य पंजाब स्थित हैंडलर (जिनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है) के लिए काम कर रहा था। आरोपी गगनदीप फरार आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के साथी दिलप्रीत सिंह दहन उर्फ बाबा का करीबी सहयोगी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed