{"_id":"5f25b58f8ebc3e9ff12e1400","slug":"delhi-police-directed-to-take-action-against-the-old-age-home-director-ashram-news-noi527225528","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ के वृद्ध आश्रम में अनियमितता पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ के वृद्ध आश्रम में अनियमितता पर पुलिस को कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नांगलोई के निहाल विहार में एनजीओ द्वारा संचालित ओल्ड एज होम का शुक्रवार देर रात समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निरीक्षण किया। वहां बुजुर्गों की दयनीय हालत देख उनके पुनर्वास का निर्देश देते हुए संचालक पर कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दिए गए।
दरअसल, दिल्ली महिला आयोग को शिकायत मिली थी कि निहाल विहार में एक एनजीओ द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों की स्थिति दयनीय है। वहां उन्हें मारा-पीटा जाता है, इसके साथ ही उन्हें बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता। इसके बाद समाज कल्याण मंत्री और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो उन्हें उन्होंने देखा कि करीब 20 दिव्यांग बुजुर्ग एक छोटे कमरे में रहने को मजबूर थे।
वहीं, सभी लोग एक ही शौचालय को इस्तेमाल कर रहे थे, जहां अधिक गंदगी थी। कोरोना के प्रकोप के बीच भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। बुजुर्गों के पास मास्क और सैनिटाइजर नहीं थे। बुजुर्गों में अधिकतर मानसिक रोग से पीड़ित थे जिनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। आश्रम संचालक द्वारा प्रतिदिन चार घंटे तक बिजली काट दी जाती थी।
विज्ञापन
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वृद्ध आश्रम की स्थिति डराने वाली थी। समाज कल्याण निदेशक को बुजुर्गों के पुनर्वास के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया गया है।