फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police challenge the bail granted to Faisal Farooq

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामला: फैजल फारुक की जमानत को पुलिस ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

Wed, 24 Jun 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police challenge the bail granted to Faisal Farooq
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने उत्तर पूर्वी दंगा मामले में आरोपी राजधानी स्कूल के मालिक फैजल फारुक की जमानत पर मंगलवार को रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने यह रोक फारुक की जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चुनौती याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई। हाईकोर्ट ने पुलिस की याचिका पर फारुक से चार दिनों में जवाब मांगा है। याचिका पर अगली सुनवाई अब एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जमानत मिलने के बाद फारुक को अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह हिरासत में है।
न्यायमूर्ति सुरेश कैत की एकल पीठ के समक्ष याचिका पर दिल्ली पुलिस ने जिरह करते हुए कहा कि फारुक अभी भी हिरासत में है। दंगों में उसकी भूमिका बेहद अहम रही है उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की ओर से जब अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमन लेखी ने दलीलें पेश कीं तो कोर्ट ने राज्य की ओर से पेश होने पर सोमवार को हुए विवाद के समाधान के बारे में पूछा और जानना चाहा कि इसमें क्यों अनावश्यक विवाद हुआ था। सोमवार को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता (अपराध) राहुल मेहरा के बीच बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के समक्ष फारुक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने स्कूल मालिक को सोमवार को जमानत मिलने के बाद अन्य मामले में तत्काल गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। इस बीच उन्होंने पुलिस की याचिका पर जवाब देने के लिए समय की मांग की। हाईकोर्ट ने उन्हें 4 दिन का समय दिया।

फैजल फारुक पर आरोप है कि फरवरी में उत्तर पूूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में शिव विहार स्थित उनके राजधानी स्कूल से इलाके में उपद्रवियों को भड़काने और फायरिंग करने के लिए प्रयोग किया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दंगों में 53 लोग मारे गए और 250 से ज्यादा घायल हुए थे। इस बाबत पुलिस ने फारुक समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed