{"_id":"63acc28eafdfd563d82e08f5","slug":"delhi-one-youth-died-in-firing-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरी मंजिल से गिरने पर गई छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : फायरिंग में एक युवक की मौत, दूसरी मंजिल से गिरने पर गई छात्र की जान
Thu, 29 Dec 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 03:56 AM IST
सार
इलाज के दौरान बुधवार शाम को मनोज ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार देर रात दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। गंभीर हालत में राजा (25) और मनोज (23) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान बुधवार शाम को मनोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दिए बयान में राजा ने मुकुंदपुर के बाबू और मुकेश बौना नामक बदमाशों पर शूटर भेजकर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनोज अपने परिवार के साथ पिंकी चौधरी कालोनी, बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में पिता जगत सिंह व अन्य सदस्य हैं। राजा भी वहीं रहता है। इसके परिवार में पिता गामा सिंह व अन्य सदस्य हैं। दोनों दोस्तों का फाइनेंस का कारोबार था।
विज्ञापन
आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में बुधवार सुबह आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र की दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करुण बंसल (17) के रूप में हुई है। तड़के उसे गली में पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र ने आत्महत्या की है।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। मूलरूप से हिसार, हरियाणा का रहने वाला करुण पिछले करीब एक साल से मौर्या एंक्लेव के टीयू-ब्लॉक, पीतमपुरा में एक पीजी में रहता था। यहां रहकर वह नेताजी सुभाष प्लेस स्थित विद्या मंदिर क्लासेज में आईआईटी की कोचिंग कर रहा था। इसका परिवार हिसार में रहता है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। करुण के पिता का अपना कारोबार है।
पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि पीजी की दूसरी मंजिल से एक लड़का नीचे सड़क पर गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को करुण खून से लथपथ पड़ा मिला।