फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Yamuna water level started decreasing

Delhi News : घटने लगा यमुना का जलस्तर, बाढ़ प्रभावितों को लौटने में लगेगा समय

Thu, 29 Sep 2022 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 04:55 AM IST
सार

Delhi News :यमुना का जलस्तर घटने लगा है। बुधवार दोपहर पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर था। लेकिन रात आठ बजे घटकर 206.05 मीटर पर पहुंच गया। प्रशासन ने कहा, अब पानी धीरे-धीरे नीचे जाएगा। लेकिन बाढ़ प्रभावितों को घर लौटने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
Delhi News : Yamuna water level started decreasing
कम हो रहा है जलस्तर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना का जलस्तर घटने लगा है। बुधवार दोपहर पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.56 मीटर था। लेकिन रात आठ बजे घटकर 206.05 मीटर पर पहुंच गया। प्रशासन ने कहा, अब पानी धीरे-धीरे नीचे जाएगा। लेकिन बाढ़ प्रभावितों को घर लौटने में अभी समय लगेगा। करीब हफ्ते भर तक लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहना पड़ेगा। राहत शिविरों में लोगों को खाना और दवाइयां बांटी जा रही हैं।

विज्ञापन


लोगों ने कहा 2013 में यमुना का पानी इसी तरह बढ़ा था। इस बार पिछले महीने बढ़े पानी के मुकाबले ज्यादा दूर तक पानी का फैलाव है। सोमवार को सुबह हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सीजन का सबसे अधिक पानी छोड़ा गया। करीब 2,95,212 क्यूसेक पानी एक साथ छोड़ा गया, जिसका वेग अधिक था। इसलिए पानी दिल्ली पहुंचने में अपेक्षाकृत कम समय लगा, जबकि हथिनीकुंड से दिल्ली तक पानी पहुंचने में करीब 48 घंटे लगते हैं। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे दिल्ली में यमुना का पानी किनारों की ओर फैलने लगा था।
विज्ञापन


पुराने रेलवे पुल से बंद रहा आवागमन
पुराने रेलवे पुल से बुधवार को दिनभर वाहनों का अवागमन बंद था। बृहस्पतिवार को पानी खतरे के निशान से नीचे आया तो ही आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल दिल्ली यातायात पुलिस ने इसके बारे में देर रात तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस दौरान पुराने रेलवे पुल से रेलगाड़ियों और इसके नीचे वाले पुल से छोटे वाहनों का आवागम पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का आवागमन दूसरे दिन भी ठप
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान को पार कर गई है। खतरे को देखते हुए पुराने लोहे के पुल पर रेल संचालन लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आवाजाही करने वाली कई रेल गाड़ियों को रद कर दिया गया। दिल्ली-शाहदरा से होकर चलने वाली रेलगाड़ियां परिवर्तित रूट से चली। काठगोदाम संपर्क क्रांति समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें साहिबाबाद वाया नई दिल्ली के रास्ते चलाई गईं।  


पुराने लोहे के पुल पर रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप होने से लगातार दूसरे दिन भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि लोहे के पुल से होते हुए शाहदरा से साहिबाबाद और गाजियाबाद की तरफ जाने वाली रेलगाड़ियों को नई दिल्ली से आनंद विहार होते हुए गाजियाबाद और साहिबाबाद की तरफ भेज कर यात्रियों की राह आसान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed