{"_id":"603abe505cf7176ba6802e2f","slug":"delhi-news-wife-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः झगड़े के बाद बेंच के पाए से पीटकर पत्नी की हत्या, पति भी वहीं मिला अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः झगड़े के बाद बेंच के पाए से पीटकर पत्नी की हत्या, पति भी वहीं मिला अचेत
Sun, 28 Feb 2021 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Feb 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
गीता...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय विहार इलाके में शुक्रवार रात हुए झगड़े के दौरान ड्राइवर चेतन प्रकाश ने पत्नी गीता (28) की बेंच के पाए से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चेतन को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
पति चेतन और पांच साल की बेटी के साथ गीता बुध विहार फेज-1 में रहती थी। शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे पुलिस को बुध विहार में दंपती में झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान गीता को पास के अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पति चेतन भी अचेत पड़ा मिला।
विज्ञापन
पड़ोसियों में पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार रात दंपती में किसी बात पर झगड़ा हुआ। मारपीट की नौबत आने और शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने पास में रहने वाले गीता के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जब तक परिवार वाले पहुंचे, तब तक चेतन प्रकाश बेंच के पाए से पीट-पीट कर गीता की हत्या कर चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने गीता के भाई शेर सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। चेतन को गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मारपीट के दौरान चेतन को चोट लगी है या फिर पत्नी की हत्या के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की है।