फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Voters above the age of 50 increased in national capital

दिल्ली में 50 से ज्यादा उम्र वाले मतदाता बढ़े, दो लाख लोगों की आयु 80 से अधिक

Sat, 16 Jan 2021 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jan 2021 04:34 AM IST
सार

  • दिल्ली चुनाव आयोग ने जारी की सूची
  • इन 42,43,942 लोगों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Delhi news: Voters above the age of 50 increased in national capital
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना टीकाकरण शुरू होने से ठीक एक दिन पहले दिल्ली चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं की सूची जारी की है। इससे पता चला कि दिल्ली में 50 या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या में एक साल में 2,51,040 की बढ़ोतरी हुई है। इन सभी को सरकार तीसरे चरण में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाएगी।

विज्ञापन


नई सूची के अनुसार, दिल्ली में 50 या उससे अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 42,43,942 हो चुकी है। पिछले वर्ष 6 जनवरी तक इनकी संख्या 39,92,902 थी। केंद्र सरकार ने देश के 30 करोड़ लोगों को कोरोना टीका सबसे पहले देने का फैसला लिया है। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारी, सुरक्षा जवान, निगम कर्मचारी, पहले से बीमार और 50 या उससे अधिक आयु के लोग शामिल हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो रहा है। सबसे पहले तीन करोड़ लोगों को टीका दिया जाना है, जिनमें स्वास्थ्य कर्मचारी और सुरक्षा जवान शामिल हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 50 या उससे अधिक आयु के लोगों का चयन करने के लिए मतदाता सूची को आधार माना है। इसीलिए दिल्ली चुनाव आयोग ने नई सूची जारी की है। इसके बाद दिल्ली में सबसे पहले टीका लेने वालों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है। दिल्ली में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मी और एक लाख पुलिस व डिफेंस कर्मचारी हैं। इनके अलावा, करीब चार लाख बिजली और जल बोर्ड कर्मचारी भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख लोगों की उम्र 80 से ज्यादा
चुनाव आयोग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों को मानें तो दिल्ली में 2 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है। इन लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा भी सबसे अधिक है। अब तक देश में 60 वर्ष से अधिक आयु में कोरोना वायरस से मृत्युदर सर्वाधिक 35 फीसदी दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में इन लोगों को टीके की प्राथमिकता में शामिल किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में अब 2,33,500 लोग अधिक आयु वाले हैं।
 

पुरुषों से ज्यादा बढ़ीं महिला वोटर

राजधानी में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार उनकी संख्या में पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जारी दिल्ली चुनाव आयोग की नई सूची के मुताबिक, बीते वर्ष 6 जनवरी से अब तक वोटरों की संख्या 2,05,933 बढ़ी है। पिछले एक साल में 1,02,494 पुरुष वोटर बढ़े हैं, जबकि महिलाओं की संख्या में 1,03,341 का इजाफा हुआ है।

दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में लिंगानुपात देखें तो यह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बढ़ा है। 2020 के 824 से यह 826 हो चुका है। ट्रांसजेंडर वोटर 815 से बढ़कर 913 हो गए हैं। 32 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां लिंगानुपात राज्य स्तर से भी कम है। तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात सबसे अधिक 950 है। सबसे कम तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में 683 है।

वैसे कुल वोटों की बात करें तो महिलाएं खराब स्थिति में हैं। दिल्ली में कुल 1,48,98,069 वोटर हैं। इनमें 81,58,180 पुरुष हैं, जबकि महिलाएं केवल 67,38,976 ही। इसके अलावा 913 लोग ट्रांसजेंडर हैं। पहली बार वोट देने वालों यानी 18-19 वर्ष आयु के वोटरों की संख्या पिछली बार के मुकाबले 83,694 कम हुई है। पिछले वर्ष तक इनकी संख्या 2,08,883 थी, जो अब 1,25,189 रह गई है। वैसे इस बार मतदाताओं की संख्या में जितनी बढ़ोतरी हुई है, उससे कहीं अधिक युवा कम हो गए हैं। संख्या 2,05,933 बढ़ी, लेकिन 18 से 29 वर्ष के बीच वाले 2,11,982 कम हो गए।

शुक्रवार को जारी दिल्ली चुनाव आयोग की नई सूची के मुताबिक, कुल मतदाता 1,48,98,069 हो गए हैं। पिछले वर्ष 6 जनवरी तक दिल्ली में 1,46,92,136 मतदाता थे। गत वर्ष 20 से 29 वर्ष के 29,67,865 मतदाता थे। अब इनकी संख्या घटकर 28,39,577 रह गई चुकी है। यह 1,28,288 कम है। सबसे ज्यादा वोटर 30 से 39 वर्ष के 43 लाख हैं। 

दिल्ली में मतदाताओं की आयुवार स्थिति
आयु (वर्ष में)    6 जनवरी 2020 तक    15 जनवरी 2021 तक
18-19                2,08,883                              1,25,189 
20-29                29,67,865                           28,39,577 
30-39                 43,60,705                           43,95,561 
40-49                  31,61,781                           32,93,800 
50-59                 20,00,826                           21,18,605 
60-69                   11,69,271                           1218,919 
70-79                     6,17,770                             6,72,918 
80+                       2,05,035                                2,33,500 
कुल                         1,46,92,136                          1,48,98,069 

मतदाताओं की ताजा स्थिति 
कुल विधानसभा क्षेत्र    70
कुल वोटर    1,48,98,069 
पुरुष    81,58,180 
महिला    67,38,976 
ट्रांसजेंडर    913
सर्विस मतदाता    11771
18-19 वष    1,25,189 
लिंगानुपात    826
सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र    मटियाला
सभी छोटा विधानसभा क्षेत्र    दिल्ली कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed