फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Today is the last day to file nomination papers

MCD Election 2022 : नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन, उम्मीदवार करेंगे शक्ति-प्रदर्शन, जाम की आशंका

Mon, 14 Nov 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 03:56 AM IST
सार

 Delhi News : अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए।

विज्ञापन
Delhi News : Today is the last day to file nomination papers
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


एमसीडी चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण भाजपा, आप व कांग्रेस के अलावा एनसीपी, बसपा व अन्य उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में दलबल के साथ नामांकन दाखिल करने 68 स्थानों पर बने रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय संबंधित वार्ड से 10 से 30 किलोमीटर दूर है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली के एक से दूसरे कोने में जाना पड़ेगा। इस दौरान उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ आएंगे। ऐसे में सोमवार को राजधानी के अधिकतर इलाकों में जाम लगने की पूरी आशंका है। ऐसे में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

आप ने शुक्रवार देर रात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, दूसरी व अंतिम सूची शनिवार देर शाम जारी की गई। भाजपा ने पहली सूची शनिवार को देेर रात जारी की और उसकी अंतिम सूची रविवार को देर शाम तक जारी नहीं हुई थी। कांग्रेस ने भी रविवार शाम तक एक भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया। इस कारण भाजपा की अंतिम सूची और कांग्रेस की सभी उम्मीदवारों की सूची रविवार रात या फिर सोमवार की सुबह जारी होगी। लिहाजा सभी दलों के उम्मीदवार सोमवार को ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


शाम तीन बजे तक ही उम्मीदवारों को मिलेगा प्रवेश
रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। उनके कार्यालय में तीन बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में सोमवार को एक हजार से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए टोकन दिया जाएगा।

अभी तक दाखिल हुए हैं 35 नामांकन पत्र
एमसीडी चुनाव के लिए शुक्रवार तक 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। पहले दो दिन एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। तीसरे दिन पांच और चौथे दिन शुक्रवार को 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed