{"_id":"609b176a8ebc3e34684abec8","slug":"delhi-news-thunderstorm-and-rain-are-expected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : कई इलाकों में पारा 41 के पार, आज आंधी और बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : कई इलाकों में पारा 41 के पार, आज आंधी और बारिश के आसार
Wed, 12 May 2021 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 May 2021 05:16 AM IST
सार
- आज छाए रहेंगे बादल, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- आगामी तीन दिनों तक हल्की बारिश से राहत की संभावना
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरज की तेज तपिश के कारण गर्मी झेल रहे दिल्ली वासियों को बुधवार से तीन दिन के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन दिन तक राजधानी में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ पारा भी 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली के कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन अधिकांश इलाकों के निवासियों को सूरज के कड़े तेवर झेलने पड़े।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हल्की बूंदाबांदी की वजह से दशमलव दो मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है। वहीं, आद्रता का अधिकतम स्तर 70 व न्यूनतम 27 फीसदी रहा।
विज्ञापन
दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा नजफगढ़ में सबसे अधिक 42 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। वहीं, एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में 42.1 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट होगी।
औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को औसत श्रेणी में रही। एनसीआर में शामिल केवल गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में बनी रही। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में सुधार बना रहेगा व लोग साफ हवा में सांस लेंगे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वाये गुणवत्ता सूचकांक 151 दर्ज किया गया।ट वहीं, गाजियाबाद की हवा 202 एक्यूआइ के साथ सभी शहरों में सबसे खराब रही।
सफर के मुताबिक, पंजाब में रबी फसल की पराली जलने के कारण इन दिनों उत्तरी भारत में प्रदूषण के बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मौसमी परिस्थितियों की वजह से दिल्ली में पराली का धुंआ नहीं पहुंचेगा। इस वजह से दिल्ली में अभी प्रदूषण के स्तर बढ़ने की चिंता नहीं है।