फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : three life lost in city crime

Delhi : मंगोलपुरी में चाकूबाजी ने ले ली एक जान, मयूर विहार में चचेरे भाई की हत्या, महेंद्र पार्क में भी एक मौत

Thu, 01 Dec 2022 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 03:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : three life lost in city crime
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मंगोलपुरी इलाके में मंगलवार रात आपसी विवाद में दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे गुट का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

 
 मंगोलपुरी निवासी चरणजीत उर्फ लवली (18) एसी मैकेनिक था। वहीं सूरज भी इसी ब्लॉक में रहता है और एसी का काम करता है। मंगलवार रात करीब दस बजे सूरज अपने कुछ दोस्तों के साथ ब्लॉक के बाहर सड़क पर बात कर रहा था। इसी दौरान लवली अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। लवली की सूरज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लवली और उसके दोस्तों ने सूरज को पकड़ लिया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। यह देखकर सूरज के दोस्त अपने घर गए और वहां से चाकू लेकर आ गए। 
विज्ञापन


हमलावरों ने लवली को पकड़ लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। लवली ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर उसे चाकूओं से गोद दिया। उधर घायल सूरज ने एक ढाबे में घुसकर अपनी जान बचाई। राहगीर और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लवली के दो दोस्तों दीपक, विवेक तथा सूरज के दो दोस्तों हर्ष और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात में जाने को लेकर हुआ विवाद 
जांच में पता चला कि 28 नवंबर को ब्लॉक से एक बारात जा रही थी। दोनों पक्षों में शामिल सभी युवकों को बारात में जाना था। कुछ युवक बस में सवार होकर बारात चले गए, जबकि कुछ बारात जाने की जानकारी होने के बाद पीरागढ़ी पहुंचे और बस में सवार हुए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच वहां झगड़ा होने लगा। बारात वालों ने सभी युवकों को पीरागढ़ी में ही बस से यह कहते हुए उतार दिया कि वह शादी समारोह में भी झगड़ा कर सकते हैं। इस बात को लेकर लवली काफी परेशान था। वह मंगलवार रात अपने दोस्तों को लेकर दूसरे पक्ष से बात करने आया था, जहां उसकी सूरज से कहासुनी हो गई।

कार खड़ी करने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या
मयूर विहार इलाके में घर के बाहर कार खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर ताऊ के बेटे की पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने वारदात के छह दिन बाद शब बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त ओम कुमार डेढ़ा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक के चचेरे भाई की तलाश कर रही है। आरोपी की कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ओम डेढ़ा परिवार के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। पड़ोस में ओम के ताऊ सुंदर बेटे रवि और अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर अकसर झगड़ा होता था। 23 नवंबर को ओम घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद नहीं मिलने पर परिवार वालों ने मयूर विहार थाने में शिकायत की। 

परिवार को पता चला कि ओम आखिरी बार कार्तिक के साथ गया था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि रवि और ओम को मयूर विहार में छोड़ा था। रवि ने ओम से मिलने से इन्कार कर दिया। शक होने पर पुलिस ने कार्तिक को हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस को 28 नवंबर को ओम की हत्या का पता चला। 28 नवंबर को पुलिस ने ओम का शव ओखला बैराज से बरामद कर लिया।

पुलिस को जांच में पता चला कि कार्तिक कार चलाने की ट्रेनिंग देता है। 23 नवंबर को वह अपने साथ ओम को कार से वसुंधरा एन्क्लेव ले गया। उसने रवि को वहां बुला लिया। दोनों ने मिलकर ओम को शराब पिलाई। 

इसके बाद वह उसे मयूर विहार में यमुना खादर में ले गए। वहां उसकी पिटाई कर दी। अधमरा होने पर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। साथ ही उसने अपनी कार को भी नदी में गिरा दिया।

महेंद्र पार्क में झगड़े के दौरान बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
महेंद्र पार्क इलाके में झगड़े के दौरान पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के कर्मचारी की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।  पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी  है।

मृतक की शिनाख्त सुदान सिंह (60) के रूप में हुई है।  वह अपने दो बेटों और परिवार  के अन्य सदस्यों के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहते थे। जहांगीरपुरी के डीडीए मार्केट में वह जलेबी की रेहड़ी लगाते थे। सुदान के साथ काम करने वाले कर्मी जहांगीरपुरी निवासी देवकीनंदन ने बताया कि करीब 5.30 बजे सुदान रेहड़ी के पास बैठे थे। इसी दौरान एक लड़का कार से आया और सुदान के साथ गाली गलौज करने लगा। सुदान ने भी गाली दी। युवक ने सुदान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए उसके बाद वह डीडीए मार्केट स्थित अपने पिता के क्लीनिक पर चला गया। 


कुछ देर बाद वह दोबारा रेहड़ी पर आया और गाली गलौज की। उसने फिर से थप्पड़ मारे। सुदान के दोनों बेटे जगदीश व केशव आ गए। इसी दौरान सुदान की तबियत खराब हो गई और वह गिर गए।  अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed