{"_id":"60bac6d9f4cfa043947eb34c","slug":"delhi-news-there-was-a-conspiracy-of-10-killings-in-north-india-by-bishnoi-and-kala-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला जठेड़ी-लारेंस विश्राई पर मकोका का मामला : उत्तर भारत में 10 हत्याओं की थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला जठेड़ी-लारेंस विश्राई पर मकोका का मामला : उत्तर भारत में 10 हत्याओं की थी साजिश
Sat, 05 Jun 2021 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:05 AM IST
सार
- बड़े व्यापारी समेत करीब हाईप्रोफाइल लोग शामिल
- आरोपियों की निशानदेही पर कारबाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
- गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए दी जा रही है दबिश
- फरवरी महीने में एक साथ पांच लोगों की हत्या की थी
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
काला जठेड़ी-लारेंस विश्वनाई गिरोह ने करीब दस लोगों की हत्या की साजिश रच रखी थी। इनमें पंजाब समेत उत्तर भारत के बड़े व्यापारी व हाईप्रोफाइल लोग शामिल हैं। कुछ लोगों को रंगदारी नहीं देने पर हत्या की साजिश रची गई,जबकि कुछ की दुश्मनी के चलते हत्या की जानी थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की लारेंस विश्वनाई व जठेड़ी-लारेंस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर कारबाईन समेत काफी मात्रा में असलहा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लारेंस-जठेड़ी गिरोह पर मकोका लगाया है। इस मामले में स्पेशल सेल ने देश भर की जेलों में बंद लारेंस विश्नोई समेत पांच बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था। इनमें लारेंस विश्राई के अलावा जगदीप जग्गू भगवानपुरिया, संपत मेहरा उर्फ काली राजपूत, राजू बसोदी और रविन्द्र उर्फ काली शूटर है।
विज्ञापन
राजू बसोदी को प्रत्यार्पण कर थाईलैंड से लाया गया है। लारेंस विश्राई को अजमेर, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। लारेंस विश्राई, राजू बसोदी व रविन्द्र उर्फ काली शूटर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है। जगदीप और संपत शनिवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।
संपत व जगदीप की निशानदेही पर भिवाड़ी, हरियाणा से कारबाईन और राजस्थान से करीब नौ हथियार व 80 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।
जगदीप ने बताया है कि जठेडी-लारेंस गिरोह ने चंड़ीगढ़ व पंजाब समेत करीब 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की साजिश रच रखी थी। अगले एक-दो महीनों में हत्या की इन वारदातों को अंजाम देना था। इसके लिए हथियारों को इंतजाम कर लिया गया था। इनमें ज्यादातर बड़े व्यापारी हैं। इन व्यापारियों ने कई बार मांगने के बावजूद रंगदारी नहीं दी थी।
राजस्थान में पांच लोगों की हत्या की-
संपत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पांच फरवरी को जैतपुरा, राजस्थान में पांच लोगों की आपसी रंजिश के चलते हत्या की थी। उसने करीब 12 लोगों पर गोलियां चलाई थीं। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
गिरोह के सदस्य कई देशों में हैं-
स्पेशल सेल के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि लारेंस विश्राई-काला जठेड़ी का नेटवर्क न केवल भारत बल्कि दुबई, अमेरिका, थाईलैंड आदि देशों में फैला हुआ है। इस गिरोह में 300 से ज्यादा सदस्य हैं। स्पेशल सेल की टीम भारत में मौजूद सदस्यों को दबोचने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।