फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: The impact of the storm will be seen in capital too

दिल्ली का मौसम : राजधानी में भी दिखेगा ताउते तूफान का असर, आंधी-बारिश के आसार

Mon, 17 May 2021 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 05:01 AM IST
सार

  • तीन दिन हवा की रफ्तार रहेगी तेज, बारिश की संभावना

विज्ञापन
Delhi news: The impact of the storm will be seen in capital too
बारिश के आसार... - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तटीय इलाकों में कहरा बरपा रहा ताउते तूफान का असर दिल्ली में भी दिखेगा। इस कड़ी में अगले चार दिनों तक हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार रहेगी व हल्की बारिश हो सकती है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ अधिकतम तापमान के 32 व न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि गुजरात समेत विभिन्न राज्यों के तटीय इलाकों में पहुंच रहे ताउते के तूफान का असर दिल्ली- एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। यही वजह है कि मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। इस कड़ी में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं हुई है। वहीं, हवा में नमी का अधिकतम स्तर 70 फ़ीसदी और न्यूनतम 22 फ़ीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड का 39.4, आया नगर का 39.7, नरेला का 39.7, पीतमपुरा का 40.4 और एनसीआर में शामिल गुरुग्राम का 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद से लगातार तीन दिन तक दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है। 

औसत श्रेणी में रही दिल्ली- एनसीआर की हवा
दिल्ली -एनसीआर की हवा लगातार औसत श्रेणी में बनी हुई है। अगले 24 घंटों में मौसम के करवट लेने के साथ हवा की स्थिति पर आंशिक रूप से प्रभाव पड़ेगा। इससे हवा का स्तर औसत श्रेणी में उच्चतम स्तर तक रह सकता है। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 182,  गाजियाबाद का 192,  ग्रेटर नोएडा का 196,  गुरुग्राम का 154 और नोएडा का 158 एक्यूआइ दर्ज किया गया। सफर के मुताबिक, मौसम के बदलने के साथ हवा की रफ्तार और वेंटिलेशन इंडेक्स पर प्रभाव पड़ेगा। इसका असर वायु गुणवत्ता पर आंशिक रूप से रहेगा। इससे हवा की गुणवत्ता औसत श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed