{"_id":"5ff27055651ac57070441de9","slug":"delhi-news-tension-in-chandni-chowk-after-demolition-of-a-temple-by-cout-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः चांदनी चौक में मंदिर पर चलाया बुलडोजर, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः चांदनी चौक में मंदिर पर चलाया बुलडोजर, इलाके में तनाव
Mon, 04 Jan 2021 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 Jan 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा...
- फोटो : amar ujala
चांदनी चौक में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर रविवार को सुबह चार बजे प्रशासन ने अपना बुलडोजर चला दिया। इस तरह अचानक रात के अंधेरे में की गई मंदिर तोड़े जाने की इस कार्यवाही से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में जबरदस्त बैरिकेडिंग कर रखी थी।
विज्ञापन
चांदनी चौक आने जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया था। इसके बावजूद मौके पर पहुंचे कई हिंदू संगठनों ने इस तरह से मंदिर तोड़ने के पीछे दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ की कई कंपनियां तैनात थीं। चांदनी चौक इलाके में रविवार को पूरा दिन तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार चांदनी चौक में स्थित इस प्राचीन हनुमान मंदिर को तोड़ने की कार्यवाही की गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने ही महीने भर पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम को मौके से मंदिर को हटाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा इस मामले पर दिल्ली सरकार की राय भी मांगी थी। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों की ओर से लगातार दिल्ली सरकार से आग्रह किया जा रहा था कि वह मंदिर को बचाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर करे।
विज्ञापन
इस मामले में बात करने के लिए हिंदू संगठनों ने जब भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहा तो उन्होंने मुलाकात नहीं की। इस बात से नाराज हिंदू संगठनों ने कहा कि मंदिर टूटने के लिए दिल्ली सरकार प्रमुख तौर से जिम्मेदार है। चांदनी चौक के सुंदरीकरण का कार्य दिल्ली सरकार की देखरेख में चल रहा है।
दिल्ली सरकार नहीं चाहती थी कि यहां पर यह हनुमान मंदिर रहे। इस मामले में रविवार को देर शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इंद्रप्रस्थ कार्यालय की ओर से दिल्ली सरकार को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
विहिप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे इस ज्ञापन में कहा है कि वह मंदिर तोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और तोड़े गए हनुमान मंदिर की जगह पर फिर से मंदिर निर्माण करवाएं। ऐसा नहीं हुआ तो हिंदूवादी संगठन दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।