फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Taxi drivers will now be equipped with covid security cover 

पहल : अब कोविड सुरक्षा कवच से लैस होंगे टैक्सी ड्राइवर, कम होगा संक्रमण का खतरा

Thu, 24 Jun 2021 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 04:28 AM IST
सार

  • ड्राइवर की मौत पर परिजनों को 75 हजार रुपए देगी टैक्सी संचालन करने वाली कंपनी

विज्ञापन
Delhi News : Taxi drivers will now be equipped with covid security cover 
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एयरपोर्ट, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों से आपको घर तक पहुंचाने वाला टैक्सी ड्राइवर भी अब वैक्सीनेटेड होगा। उसके वाहन में बैठने पर संक्रमित होने का खतरा भी कम रहेगा। इसे लेकर कॉमर्शियल निजी कंपनियों ने ड्राइवरों को टीका दिलवाने का अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन


कोविड काल में जहां सार्वजनिक वाहनों से लोग दूरी बनाए हुए है तो वहीं कॉमर्शियल वाहनों में बैठने से कतरा रहे है। दरअसल सभी को यह डर है कि कही कोरोना का संक्रमण संचालकों से नहीं फैले। इस वजह से शहर में निजी वाहनों की संख्या भी इनदिनों बढ़ी हुई है। संक्रमण काल में दिल्ली में जबरदस्त ट्रैफिक जाम की भी समस्या हो रही है। 
विज्ञापन


मेट्रो सिटी की इस समस्या को देखते हुए उबर कंपनी ने अभी तक 35 हजार से अधिक अपने ड्राइवरों को वैक्सीन लगाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस साल के अंत तक सभी को वैक्सनी लगाने के लिए उबर ने साढ़े अठारह हजार करोड़ रुपया का फंड भी लगाने का निर्णय लिया है। इसमें ऑटो, टैक्सी और मोटा ड्राइवर को भी वैक्सीन लगवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर इंडिया साउथ एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि कोविड के खिलाफ  लड़ाई में टीकाकरण सबसे अच्छा बचाव है। राइडर्स और ड्राइवरों को संक्रमणमुक्त यात्रा करवाने की पहल कर रहे है। जल्द ही ऐसा भी प्रावधान किया जाएगा जिससे एप के माध्यम से लोगों को पता चल जाए कि उनका टैक्सी ड्रइावर पूरे तरह से कोविड से सुरक्षित है। 

इस कड़ी में लगातार वाहनों को सेनेटाइज करने का भी निर्देश दिया गया है। ड्राइवरों को संदेश के माध्यम से, चिकित्सा विशेषज्ञों के माध्यम से टीका लगावाने केलिए प्रेरित कराया जा रहा है। ताकि उनके अंदर से किसी तरह के भ्रम को दूर किया जा सके। महामारी से निपटने में सरकार के साथ सहयोग किया जा रहा है। 


दिल्ली के अलावा मुंबई, बंगलूरू, आगरा, बरेली, गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में ड्राइवरों को वैक्सीन का पहला डोज दिलाया गया है। कोविड की वजह से ड्राइवरों की मौत पर उनके परिजनों को 75,000 रुपया एकमुश्त सहायता राशि दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed