फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  Religious flags were purchased from Ludhiana

लालकिला हिंसाः लुधियाना से खरीदे गए थे धार्मिक झंडे, फतह दिवस मनाने की थी तैयारी

Thu, 25 Feb 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 05:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :  Religious flags were purchased from Ludhiana
red fort violence - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर लगाने के लिए धार्मिक झंडे लुधियाना से खरीदे गए थे। लुधियाना से भारी संख्या में धार्मिक झंडे खरीदकर दिल्ली लाए गए थे। 26 जनवरी से पहले ही इन्हें लाकर नई दिल्ली में एक जगह पर रखा गया था। यह बात दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि लाल किला हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों में कुछ खालिस्तान समर्थक या फिर ग्राउंड लेवल वर्कर हैं। यही बात दिल्ली पुलिस की जांच में पता चली थी।

विज्ञापन



विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि साजिश के तहत लालकिले पर झंडा लगाने वाला ग्रुप ही इन्हें पंजाब के लुधियाना से भारी संख्या में खरीदकर लाया था। झंडे तैयार करने के लिए काफी पहले ऑर्डर दे दिया गया था। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने लुधियाना जाकर दुकानदार से पूछताछ व जांच की है।
विज्ञापन


लालकिला हिंसा में गिरफ्तार इकबाल सिंह ज्यादातर शीशगंज गुरुद्वारे में रुका था। वह 25 फरवरी के अलावा 22 व 23 फरवरी को भी शीशगंज गुरुद्वारे में गया था। उसने धार्मिक पोस्टर भी पंजाब में छपवाए थे। इन पोस्टरों पर धार्मिक नेताओं के फोटो व स्लोगन लिखे हुए थे। ये पोस्टर उसने सिंघु बॉर्डर पर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लालकिले पर किसी तरह का धार्मिक पोस्टर नहीं मिला है। इन्हें सिंघु बॉर्डर पर लगाकर फतह दिवस मनाने की तैयारी की गई थी। धार्मिक झंडा लगाने वाले कुछ आरोपी खालिस्तान की विचारधारा से सहमति रखते हैं। इनके आतंकियों के साथ संपर्क की भी जांच चल रही है।


देखा जा रहा है कि आरोपियों के व्हाट्स एप ग्रुप का एडमिन कौन है। दिल्ली पुलिस लालकिला हिंसा मामले में दीप सिद्धू व इकबाल सिंह समेत काफी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की जांच-पड़ताल में इस मामले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed