फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: rain and lightning in the capital

दिल्ली-एनसीआर : राजधानी में फिर बारिश और बिजली का दौर, तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बरसात

Sat, 22 May 2021 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 May 2021 05:11 AM IST
सार

  • इससे पहले मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट शुक्रवार की अलसुबह दिल्ली- एनसीआर के मौसम ने करवट ली
  • अगले 24 घंटों में भी बादल दिल्ली को घेरे रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं

विज्ञापन
Delhi news: rain and lightning in the capital
बारिश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है और शुक्रवार सवेरे की बारिश के बाद एक बार फिर गरज के साथ बादल बरसे। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। बारिश और हवाओं से ठंडक का अहसास बढ़ गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, पानीपत, रोहतक, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और बिजली भी चमकेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट शुक्रवार अल सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली। घने बादलों के साथ करीब ढाई घंटे तक बारिश हुई। इससे दिल्लीवासियों को दिनभर अधिक गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों में भी बादल दिल्ली को घेरे रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले बादल छंटने के साथ धूप निकलने की संभावना जताई थी, लेकिन अल सुबह जब लोग सुबह सो कर उठे तो दिन निकलने के साथ ही बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। सुबह करीब छह बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर साढ़े आठ बजे जाकर थमा। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन बादलों की वजह से इसके तेवर ढीले ही रहे।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से सात कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 55 फीसदी रह। सबसे अधिक बारिश 3.4 मिमी आया नगर में दर्ज की गई है। इसके बाद लोदी रोड में 3.2, पालम में 2.8, गुरुग्राम में दो और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पालम में 32.7, लोधी रोड में 32, आया नगर में 32.4, गुरुग्राम में 31.5, पीतमपुरा में 33.4 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में 32.3 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हवा चले के साथ शाम तक हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है। दिल्ली में बारिश ने बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। लगातार 24 घंटे से भी हुई अधिक बारिश की वजह से मई में 119.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed