{"_id":"606cdaea8ebc3ec89761faa0","slug":"delhi-news-pollution-increased-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में फिर बढ़ा प्रदूषण, कालिंदी कुंज के पास दिख रहे सफेद झाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में फिर बढ़ा प्रदूषण, कालिंदी कुंज के पास दिख रहे सफेद झाग
Wed, 07 Apr 2021 03:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
यमुना में सफेद झाग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह से कालिंदी कुंज के पास यमुना में सफेद झाग की अधिक मात्रा देखी जा रही है। इसका प्रमुख कारण यमुना में अमोनिया और फास्फेट की अधिक मात्रा का होना बताया जा रहा है। इसे लेकर पहले भी दिल्ली सरकार चिंता जता चुकी है।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष यमुना में प्रदूषित तत्वों की मात्रा बढ़ने से यमुना में सफेद झाग बनने का मामला सामने आता है। इसके लिए फैक्टरियों से निकलने वाला गंदा पानी प्रदूषक तत्वों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
इसे लेकर पूर्व में भी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने यमुना में गैर शोधित तत्वों को बहने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार से सहायता मांगी थी। साथ ही मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। अमोनिया की मात्रा को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
विज्ञापन