फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : police provide free cab for vaccination

#LadengeCoronaSe : दिल्ली पुलिस की पहल, वैक्सीनेशन के लिए फ्री कैब की शुरुआत

Sun, 25 Apr 2021 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 05:28 AM IST
सार

  • दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने निजी कंपनी के साथ मिलकर की शुरूआत, दिल्ली के लिए ऐसी 10 कैब की व्यवस्था
  • -पांच कैब दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में रहेंगी मौजूद, वैक्सीन सेंटर तक छोड़ने की देंगे कैब सुविधा

विज्ञापन
Delhi news : police provide free cab for vaccination
मदद को तैयार पुलिस... - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसी न किसी वजह से राजधानी के बहुत से बुजुर्ग अभी भी कोरोना वैक्सीन लगवाने से रह गए हैं। ऐसे लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक अनोखी पहल की है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने एक निजी कंपनी के सहयोग से बुजुर्गों को वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने के लिए फ्री इमरजेंसी कैब सर्विस की शुरूआत की है। 

विज्ञापन


फिलहाल राजधानी भर में कंपनी की 10 कैब सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपनी सेवाएं देंगी। इनमें से पांच गाड़ियां दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में खड़ी होंगी। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इस पहल की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार को इस फ्री कैब सर्विस की शुरूआत सरिता विहार स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय से की गई। महिंद्रा कंपनी की ओर से इस सर्विस के लिए 10 कैब उपलब्ध कराई गई हैं। इन कैब में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सवारी को बिठाने से पूर्व पूरी कैब को सैनिटाइज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब अपनी सेवाएं पूर्वी दिल्ली, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में भी देगी। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए एक नंबर जारी किया गया है। आरपी मीणा ने बताया कि दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस लगातार इंसानियत के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed