{"_id":"6091e253854a474c2a0a51af","slug":"delhi-news-online-classes-of-du-postponed-until-16-may-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी : कोरोना के चलते 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी : कोरोना के चलते 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित
Wed, 05 May 2021 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 05:39 AM IST
सार
- विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और छात्र संक्रमित
- छात्र और शिक्षकों ने की थी कक्षा स्थगन की मांग
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Pexels
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने राजधानी समेत देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। छात्र और शिक्षकों की मांग के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित करने की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि कोविड-19 के मामलों में अचानक तेज बढ़ोतरी के चलते विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों में 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पीसी जोशी को पत्र लिखा था। इसमें डूटा ने कहा था, ‘छात्र और उनके परिवार के सदस्य महामारी से जूझ रहे हैं। जिसके कारण कक्षाओं में उपस्थिति घट गई है। इसलिए डूटा की मांग है कक्षाएं स्थगित की जाएं। क्योंकि छात्र और अध्यापक पठन-पाठन की प्रक्रिया को जारी करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण ही मध्य मई से शुरू होने वाले अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के ओपन बुक एग्जाम को स्थगित कर दिया था। फिलहान यह परीक्षा एक जून तक स्थगित की गई है। हालांकि आखिरी फैसला मई के अंत तक कोरोना हालात ठीक होने पर लिया जाएगा।