{"_id":"634217294e6c5e09cd1893a8","slug":"delhi-news-one-and-a-half-crore-robbery-in-mobile-parts-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : मोबाइल पार्ट्स की दुकान में डेढ़ करोड़ की डकैती, पुलिस जुटी पड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : मोबाइल पार्ट्स की दुकान में डेढ़ करोड़ की डकैती, पुलिस जुटी पड़ताल में
Sun, 09 Oct 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिला के करोलबाग मार्केट के प्रधान के मोबाइल कल-पुर्जों की दुकान में घुसकर बदमाशों ने डेढ़ करोड़ रुपये की डकैती को अंजाम दिया। शुक्रवार रात तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने दुकान के कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
करोलबाग मार्केट के प्रधान भैरो राजपुरोहित की करोल बाग आर्य समाज रोड पर इमारत की दूसरी मंजिल पर मोबाइल कल-पुर्जे की दुकान है। शुक्रवार रात प्रधान के रिश्तेदार श्रवण सहित अन्य कर्मचारी दुकान पर मौजूद थे। रात करीब साढ़े नौ बजे श्रवण ने पुलिस को दुकान में लूटपाट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को श्रवण ने बताया कि रात करीब नौ बजे तीन से चार हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी और दुकान में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए लूट लिए। इसके बाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पता चला कि तीन बाइक पर सवार छह बदमाश डकैती को अंजाम देने के लिए आए थे। चार बदमाश दुकान के भीतर गए थे, जबकि दो नीचे मौजूद थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुकान में दो बैग में करीब पांच करोड़ रुपये रखे थे। पीड़ित ने डेढ़ करोड़ की लूट होने की शिकायत की है।
विज्ञापन