फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Number of death certificate applications increased by four times in three months

दिल्ली : तीन माह में चार गुना तक बढ़ी मृत्य प्रमाण पत्र आवेदनों की संख्या

Wed, 19 May 2021 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 May 2021 04:04 AM IST
सार

  • कोरोना से पहले हर माह दो से ढाई हजार आवेदन आते थे
  • अब प्रति माह मृत्यु प्रमाण पत्र का आंकड़ा 8-10 हजार पहुंचा 

विज्ञापन
Delhi news: Number of death certificate applications increased by four times in three months
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना काल में दिल्ली में मौतों का आंकड़ा किस कदर बढ़ा है, इसका अंदाजा निगमों में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आने वाले आवेदनों से लगाया जा सकता है। कोविड से पहले हर माह दो से ढाई हजार लोग मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराते थे। वहीं, पिछले तीन माह में यह आंकड़ा आठ से 10 हजार तक पहुंच गया। हालांकि इनमें कोविड और नोन कोविड मृत्य के आंकड़े शामिल हैं। 

विज्ञापन


नगर निगमों में लोग कोविड व नॉन कोविड दोनों को लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो फरवरी से यह ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि अप्रैल में ही तीनों निगमों में 10,752 लोगों ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। हालांकि दिल्ली सरकार के मुताबिक, अप्रैल में कोविड से मरने वालों की संख्या 5,325 ही है। वहीं, मार्च में 8,168 व फरवरी में 8,498 लोगों ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन


पूर्वी निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में 2,231 व जनवरी से लेकर मार्च तक  6,493 लोगों ने प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण किया है। इनमें से  2,849 दक्षिणी जोन व 3,644 उत्तरी जोन में पंजीकरण हुए हैं। वहीं, 3,270 लोगों का 21 दिनों के भीतर व 3,223 लोगों का देरी से पंजीकरण हुआ है। दक्षिणी जोन में अप्रैल में 3,351, मार्च में 3,173 व फरवरी में 3,297 लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण हुआ है। इसके अलावा उत्तरी जोन में सबसे ज्यादा लोगों ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में 5,170, मार्च में 4,995 व फरवरी में 8,498 लोगों का पंजीकरण हुआ है।  निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना से पहले पूरी दिल्ली में मृत्यु प्रमाण प्रमाण के लिए प्रतिदिन दो से ढाई हजार आवेदन आते थे, लेकिन अब प्रत्येक निगम में ही आंकड़ा तीन हजार तक पहुंच रहा है। इसमें कुछ पंजीकरण ऐसे भी होते हैं, जिनकी मृत्यु पहले हो जाती है, लेकिन कई बार देरी होने पर उन्हें महीने भर बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। 


अधिकतर लोग करते हैं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन
निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अधिकतर लोग आवेदन करते हैं। क्योंकि, मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए एक्सिडेंटल क्लेम, विधवा पेंशन व बीमा आदि का लाभ मिल जाता है। वहीं, कोरोना महामारी में लोगों की हालत पहले ही खराब हो चुकी है। इसलिए दिल्ली में दूर दराज बसे गांवों से भी लोग पंजीकरण करवा रहे हैं।   

निगम वार मृत्य प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन
निगम                 अप्रैल        मार्च             फरवरी     
उत्तरी निगम        5170        4995        5201
दक्षिणी निगम      3351       3173          3297
पूर्वी निगम        2231       ----             ---
नोट: जनवरी से मार्च के बीच पूर्वी निगम में 6493 प्रमाण पत्र जारी हुए ।

दिल्ली सरकार के कोविड से मौत के आंकड़े
जनवरी         320
फरवरी        55
मार्च            125
अप्रैल          5,325

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed