फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Mughal Gardens will open for tourists from tomorrow

पर्यटकों के लिए आज से खुल जाएगा मुगल गार्डन, ऑनलाइन करानी होगी टिकट बुकिंग

Sat, 13 Feb 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 06:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Mughal Gardens will open for tourists from tomorrow
मुगल गार्डन - फोटो : amar ujala

राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित मुगल गार्डन आम जनता के लिए आज से खुलने जा रहा है। दर्शक 21 मार्च तक मुगल गार्डन में देशी-विदेशी फूलों का दीदार कर सकते हैं। दर्शक प्रत्येक सोमवार को छोड़कर, अन्य दिनों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आ सकेंगे। दर्शकों को कोरोना के चलते मुगल गार्डन में आने से पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। पिछले सालों की भांति राष्ट्रपति भवन के गेट पर  टिकट काउंटर नहीं होगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के वार्षिक उद्यानोत्सव का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मुगल गार्डन आम दर्शकों के लिए खुल जाएगा। दर्शकों को मुगल गार्डन में आने के दौरान कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। दर्शक  पानी की बोतल, ब्रीफकेस, हैंडबैग/महिलाओं का पर्स, कैमरा, रेडियो/ट्रांजिस्टर, डिब्बे, छाता, खाद्य सामग्री आदि नही ला सकते।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में जनता के लिए निर्धारित किए गए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर दर्शकों को हैंड सेनिटाइजर्स, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा/चिकित्सा सुविधाजैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुगल गार्डन के अलावा, आम लोग भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही दर्शक ‘चेंज ऑफ गार्ड समारोह’ में भी शामिल हो सकते हैं।  दर्शक /https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/ से भी जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक घंटे के सात स्लॉट, एक स्लॉट में सौ लोगों को मिलेगा प्रवेश: 
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एक-एक घंटे के सात अग्रिम बुकिंग स्लॉट उपलब्ध होंगे। आगंतुकों को अंतिम प्रवेश शाम 4 बजे तक ही मिलेगा। प्रत्येक स्लॉट में अधिकतम 100 लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है। इस दौरान आगंतुकों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का ध्यान रखना जैसे कोविड प्रोटॉकॉल्स का पालन करना होगा।प्रवेश द्वार पर आगंतुकों को थर्मल स्क्रीनिंग से होकर गुजरना होगा।


सर्दी, जुकाम, बुखार आदि होने पर एंट्री नहीं मिलेगी। दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से ही आने-जाने की व्यवस्था होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते इस बार दर्शकों को ऑनलाइन टिकट लेनी होगी। ऑनलाइन टिकट https://rashtrapatisachivalaya.gov.in/ और rb.nic.in पर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed