फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News: Misbehavior with woman IAS officer

Delhi News : महिला आईएएस अधिकारी से बदसलूकी, फोन पर धमकी, शिकायत के बाद जांच शुरू

Fri, 21 Oct 2022 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 02:20 AM IST
सार

Delhi News : महिला आईएएस अधिकारी को अनजान नंबर से फोन कर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे विभाग की गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
Delhi News: Misbehavior with woman IAS officer
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

महिला आईएएस अधिकारी को अनजान नंबर से फोन कर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे विभाग की गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर उत्तरी जिला साइबर सेल ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साइबर सेल को दी शिकायत में पीड़ित अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन चार सप्ताह से उसके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज किया जा रहा है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर उससे विभाग की सूचना लेने की कोशिश कर रहा है। मना करने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज की और उसे धमकाया। आरोपी ने उसके व्हाट्स एप पर गलत मैसेज किए। 
विज्ञापन


जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपी ने खुद को बड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि जिस सिम कार्ड से वह बात कर रहा है, उसे फर्जी दस्तावेजों की मदद से लिया है। इसलिए पुलिस भी उसकी तलाश नहीं कर सकती है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed