फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Marathon flagged in the capital

दिल्ली मैराथन के कारण कई मार्ग रहे प्रतिबंधित, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

Sun, 07 Mar 2021 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 05:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Marathon flagged in the capital
दौड़ शुरू... - फोटो : ANI

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन समाप्त हो गई है। हरी झंडी दिखाकर सुबह सवेरे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से इसकी शुरुआत हुई, जिसके बाद 10 बजे के करीब इसका समापन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर ही खत्म हुई। मैराथन के तहत तीन श्रेणी में दौड़ हुई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं।


हालांकि मैराथन तो 10 बजे के पहले ही खत्म हो गई, लेकिन ट्रैफिक पर सुबह 11 बजे तक के लिए प्रतिबंध है। इस दौरान इमरजेंसी वाहनों को मैराथन के रूट को पार करने की अनुमति थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के सुचारु संचालन के पर्याप्त इंतजाम किए थे। ऐसे में वाहन चालकों को नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में आने से बचने को कहा गया था।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सदर्न रेंज के डीसीपी विक्रम सिंह के अनुसार, 42 किमी की फुल मैराथन, 21 किमी की हाफ मैराथन और 10 किमी की दौड़ हुई। 

इन मार्गों से बचकर चलें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात तीन बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, मथुरा रोड, लोदी रोड पर इंडिया हैबिटेट सेंटर क्रॉसिंग से लोदी रोड फ्लाईओवर, एमबी मार्ग पर मथुरा रोड से हुमांयू रोड तक, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, अर्च बिशप मकारॉयज रोड, जनपथ रोड, सी हैक्सागॉन इंडिया गेट से शेरशारा रोड से राजपथ तक, शाहजहां रोड, राजपथ पर सी हैक्सागान और जनपथ, पंडारा रोड, मानसिंह रोड, अकबर रोड पर मान सिंह रोड गोलचक्कर और सी हैक्सागॉन, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड और सीजीओ कांप्लेक्स रोड आदि मार्गों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed