फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Lowest temperature in a decade

दिल्ली का मौसम : एक दशक में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान, बदलेगा मिजाज

Sat, 10 Apr 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 05:22 AM IST
सार

  • इस वजह से सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई
  • आगामी दो दिनों के भीतर मौसम करवट लेने को तैयार

विज्ञापन
Delhi News : Lowest temperature in a decade
दिल्ली की एक सुबह... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पिछले एक दशक में सबसे कम दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। आगामी दो दिनों के भीतर मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के साथ सप्ताह के अंत तक बादल छाए रहेंगे। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, आगामी सप्ताह तक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होने की संभावना है। हालांकि, इस बीच तेज रफ्तार हवा चलने से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। श्रीवास्तव के मुताबिक, आगामी दिनों में तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही दिल्ली में लू(गर्म हवा) के चलने की भी संभावना है। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 16 से 67 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 38.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 38.5 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौसम में लगातार सूरज के कड़े तेवर दर्ज किए जा रहे हैं। दिन के समय अधिक गर्मी होने के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में कमी होने की वजह से सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। 

औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को औसत श्रेणी में दर्ज की गई। केवल गाजियाबाद की हवा 202 एक्यूआइ के साथ खराब श्रेणी में रही। आगामी तीन दिनों तक वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में बदलाव नहीं होने की संभावना है।






सफर के अनुसार, इन दिनों हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। साथ ही आगामी तीन दिनों तक वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर अधिक दर्ज किया जाएगा। इससे हवा की गुणवत्ता बिगड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, पीएम 10 का स्तर हवा में प्रदूषित तत्वों के लिए भूमिका निभाएगा। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा व फरीदाबाद की हवा 144 के आंकड़े के साथ सबसे साफ दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 167 व पीएम 2.5 का स्तर 61 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed