फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : List of top-10 dangerous drivers is being made for the first time

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिस की कवायद, पहली बार बनाई जा रही है टॉप-10 खतरनाक ड्राइवरों की सूची

Wed, 22 Sep 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 05:18 AM IST
सार

दस खतरनाक ड्राइवरों की सूची में नाम आने वाले ड्राइवरों को जहां रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाया जाएगा, साथ ही उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi News : List of top-10 dangerous drivers is being made for the first time
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली पुलिस जिस तरह दिल्ली के टॉप-10 गैंगस्टर की सूची तैयार करती है उसी तर्ज पर अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दिल्ली के दस सबसे खतरनाक ड्राइवरों की सूची तैयार कर रही है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ये कदम उठा रही है।

विज्ञापन


दस खतरनाक ड्राइवरों की सूची में नाम आने वाले ड्राइवरों को जहां रोड सेफ्टी का पाठ पढ़ाया जाएगा, साथ ही उन्हें चेतावनी दी जाएगी। ये भी कहा जा रहा है कि ऐसे ड्राइवरों का ड्राइविंग लाईसेंस भी रद किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस देश की ऐसी पुलिस बन गई है जो खतरनाक ड्राइवरों की सूची तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दिल्ली के दस खतरनाक ड्राइवरों की सूची तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये सूची तैयार करना शुरू कर दिया गया है। कुछ खतरनाक ड्राइवरों की पहचान कर ली गई है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जपिंग, ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने के आधार पर हुए चालानों के आधार पर ये सूची तैयार की जा रही है। 

विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि जिन ड्राइवरों के इन चार मदों में सबसे ज्यादा चालान हुए हैं या सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना की हैं उन्हें दस खतरनाक ड्राइवरों की सूची में शामिल किया जाएगा। दस खतरनाक ड्राइवरों की सूची में शामिल होने वाले ड्राइवरों को रोड सेफ्टी की पाठ पढ़ाया जाएगा।


उनसे क्लास अटेंड करवाई जाएंगी। इसके अलावा ऐसे दस खतरनाक ड्राइवर को चेतावनी भी दी जाएगी। साथ में इन ड्राइवरों की ड्राइविंग पर नजर रखी जाएगी। विशेष पुलिस आयुक्त मानते हैं कि इस तरह की सूची तैयार करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में पूरे देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर रोज औसतन 328 मौत होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed