{"_id":"604a9365d1031257920fe79c","slug":"delhi-news-khempreet-attacked-with-spears-on-policemen-during-tractor-parade-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकिला हिंसा : कई पुलिसकर्मियों पर खेमप्रीत ने भाले से किया था हमला, फिर छिप गया था गर्लफ्रेंड के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकिला हिंसा : कई पुलिसकर्मियों पर खेमप्रीत ने भाले से किया था हमला, फिर छिप गया था गर्लफ्रेंड के घर
Fri, 12 Mar 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा , नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा , नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Mar 2021 03:32 AM IST
सार
- बचाव में गहरी खाई में कूदकर बचानी पड़ी थी जान
- साथी मनिंदर जीत सिंह ने विदेश भागने के लिए बनवाए थे फर्जी दस्तावेज
विज्ञापन
Tractor Parade on Republic Day
- फोटो : PTI
विस्तार
26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले में हुई हिंसा में आरोपी खेमप्रीत सिंह (21) बहुत ज्यादा सक्रिय और आक्रामक था। दिल्ली पुलिस को एक वीडियो मिला है, जिसमें वह भाले से आठ से दस पुलिसकर्मियों पर हमला करता नजर आ रहा है। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। खेमप्रीत व उससे पहले गिरफ्तार हो चुके मनिंदर सिंह और अन्य साथियों के हमले के कारण ही पुलिसकर्मी गहरी खाई में कूदे थे।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लालकिला हिंसा के पास आरोपी खेमप्रीत सिंह ख्याला पश्चिमी दिल्ली में स्थित अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाकर छिप गया था। हिंसा के बाद से ही मंगलवार को गिरफ्तार होने तक वह वही पर छिपा हुआ था। डच नागरिक मनिंदर जीत सिंह (23) ने एक ट्रेवल नागरिक से डेढ़ लाख रुपये में फर्जी कागजात बनवाए थे। उसने दो एयर टिकट खरीदे थे, जिनमें एक यूके और दूसरा नेपाल का था।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यूके का उसका असली टिकट था। उसकी मंशा थी कि यदि यूके की फ्लाइट में कड़ी चेकिंग हुई तो वह नेपाल चला जाएगा। नेपाल के लिए उसने फर्जी नाम जरमनजीत सिंह के कागजात बनवाए थे। वह यूके जाते हुए चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था।
विज्ञापन
मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) नोटिस जारी कर रखा था। मई, 2020 में उसने पंजाब में शराब पीकर हंगामा किया था, जिससे दंगे हो गए थे। उसके खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। पंजाब पुलिस को पता था कि मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है वह विदेश भाग सकता है, इसलिए उसकी एलओसी खुलवा रखी थी।
दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा मामले में मंगलवार को मूल रूप से गांव वीरो नांगल जिला गुरदासपुर (पंजाब) निवासी मनिंदरजीत सिंह और सिंघी कॉलोनी स्वरूप नगर दिल्ली निवासी खेमप्रीम सिंह को गिरफ्तार किया था।