{"_id":"610c5d9c1a5ad97c250d75b8","slug":"delhi-news-it-may-rain-today-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Monsoon Update: आज मिल सकती है उमस और गर्मी से राहत, बारिश की उम्मीद, यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Monsoon Update: आज मिल सकती है उमस और गर्मी से राहत, बारिश की उम्मीद, यलो अलर्ट
Fri, 06 Aug 2021 11:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:01 AM IST
सार
- दो दिन तक बारिश की संभावना
- दिल्ली के चार जिलों में अब तक अधिक मात्रा में हुई बारिश
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का शुक्रवार को बारिश को लेकर इंतजार खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में दोपहर तक तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे कुछ हद तक राहत मिलेगी व बारिश से वातावरण में उमस का स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 59 से 86 फीसदी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के चार जिलों में अधिक मात्रा में हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के चार जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा दर्ज की गई है, जबकि तीन जिलों में वर्षा का रिकॉर्ड अधिक श्रेणी में रहा है। पूर्वोत्तर दिल्ली में एक जून से लेकर अब तक 149.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो कम बारिश की श्रेणी में है। जबकि, सामान्य स्तर पर यहां 332.2 मिमी रिकॉर्ड होती है। कुल मिलाकर राजधानी में अब तक 40 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है। सामान्य स्तर पर यहां 293.4 मिमी होती है जबकि इस बार का आंकड़ा 409.9 मिमी है।
मध्य दिल्ली जो 11 जुलाई तक भारत में सबसे अधिक वर्षा की कमी वाला जिला था, यहां 62 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बारिश का यहां लंबी अवधि का औसत 332.2 मिमी के मुकाबले 537.5 मिमी रहा है। उत्तरी दिल्ली में 596.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 107 फीसदी अधिक है। नई दिल्ली इलाके में 468.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य मात्रा से 80 फीसदी अधिक है।उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अब तक 426.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 70 फीसदी अधिक है, जबकि दक्षिण पश्चिम दिल्ली 465.8 मिमी के रिकॉर्ड के साथ औसत से 56 फीसदी अधिक बारिश हुई है।
दिल्ली में जून में सामान्य 65.5 मिमी वर्षा के मुकाबले 34.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, जुलाई में 507.1 मिमी बारिश हुई जो कि 210.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत से लगभग 141 फीसदी अधिक थी। यह जुलाई 2003 के बाद से महीने में सबसे अधिक और अब तक की दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी।दिल्ली में 13 जुलाई को मानसून आने के बावजूद 16 बारिश के दिन दर्ज किए गए हैं जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक हैं।मौसम विभाग ने अगस्त में दिल्ली में लंबी अविध औसत के लिए सामान्य स्तर पर 95 से 106 फीसदी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
उल्लेखनीय है कि विभाग बारिश को पांच श्रेणियों में मापता है। इसके तहत अधिक मात्रा ( सामान्य से 60 फीसदी से अधिक), अधिक (औसत से 20 फीसदी से 59 फीसदी अधिक), सामान्य (शून्य से 19 से 19 फीसदी कम), बहुत कम (माइनस 20 फीसदी से माइनस 59 फीसदी) और बहुत कम (सामान्य से 60 फीसदी कम)।