फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Infection is decreasing after unlock

राहत की बात : अनलॉक के बाद दिल्ली में बे-दम हो रहा है संक्रमण, नहीं बढ़ रहे केस

Sun, 11 Jul 2021 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 05:47 AM IST
सार

  • सरकार की सख्ती और नए वैरिएंट के न होने से नियंत्रण में आई स्थिति
  • ट्रेस, टेस्ट, आईसोलेट और वैक्सीनेशन की नीति प्रभावी रूप से हो रही लागू
  • विशेषज्ञों ने कहा- नियमों का इसी तरह पालन करने से संभावित तीसरी लहर का खतरा हो सकता है कम

विज्ञापन
Delhi News : Infection is decreasing after unlock
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद राजधानी में अनलॉक प्रक्रिया चल रही है। ज्यादातर प्रतिष्ठान खुल चुके हैं। राहत की बात यह है कि एक सप्ताह बाद भी कोरोना के मामले नहीं बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से दैनिक संक्रमितों की संख्या 100 से कम ही है। सरकार की सख्ती और कोविड प्रोटोकॉल के पालन से ऐसा हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली में कोरोना का नया वैरिएंट नहीं मिला है। एक बड़ी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इसलिए वायरस का प्रसार थमा हुआ है। हालांकि, यह जरूरी है कि सभी लोग नियमों का पालन करते रहें, ताकि संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके।

विज्ञापन


राजधानी में एक सप्ताह में संक्रमण के कुल 570 नए मामले आए हैं, जो इस साल सबसे कम हैं। इससे पिछले सप्ताह में 614 संक्रमित मिले थे। उससे पहले 1234 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस सप्ताह संक्रमण दर भी 0.15 फीसदी से कम ही है, जो पिछले सप्ताह 0.30 थी। मौत के मामले भी कम हो रहे हैं। लिहाजा, अनलॉक होने के बाद भी कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, जबकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि छूट मिलते ही मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर युद्धवीर सिंह बताते हैं कि दिल्ली में कोरोना के काबू में रहने के चार कारण हैं। पहला यह है कि दूसरी लहर में करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इन सभी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बन गई। दूसरा यह है कि अभी यहां कोरोना का कोई नया स्ट्रेन सामने नहीं आया है। इससे संक्रमण नहीं फैल रहा है। तीसरा यह है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। चौथा यह है कि सरकार जांच, ट्रैक, आईसोलेट और वैक्सीनेशन की नीति को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। सही समय पर लोगों की जांच कर उन्हें आईसोलेट किया जा रहा है और अधिक से अधिक टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही न करें
फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर विकास मौर्या के मुताबिक, वायरस फिलहाल काबू में है, लेकिन इसी तरह नियमों का पालन करने की जरूरत है। अगर थोड़ी से लापरवाही बरती गई तो अगले कुछ सप्ताह में कोरोना के मामले

फिर से बढ़ सकते हैं। डॉक्टर विकास का कहना है कि अभी यह समझना होगा कि वायरस का प्रसार कम हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। जितनी अधिक सावधानी बरती जाएगी तीसरी लहर के खतरे को उतना ही कम 
किया जा सकेगा।

सरकार ने दिखाई है सख्ती
कोविड के मामले नियंत्रित रखने के लिए सरकार की ओर से लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली के जिन इलाकों में संक्रमित मिलते हैं। वहां कंटेनमेंट जोन बना दिया जाता है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर आठ बाजारों को बंद भी किया जा चुका है। इनमें लक्ष्मी नगर मार्केट समेत गफ्फार मार्केट भी शामिल है। इनके अलावा जिन दुकानों के आसपास नियमों का उल्लंघन हो रहा है उन्हें भी बंद कराया गया है। 


तीन माह में 171,399 चालान
सरकार कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले तीन महीने में कुल 171,399 चालान किए गए हैं। इनमें मास्क न लगाने के लिए 145709, सामाजिक दूरी का पालन न करने के लिए 23831, भीड़ जुटाने के लिए 1553, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के लिए 106, शराब या तंबाकू के सेवन के लिए 200 चालान किए गए हैं। 

पिछले एक सप्ताह की स्थिति
तारीख    दैनिक मामले    संक्रमण दर    मौत
4 जुलाई     94                   0.13         07 
05             54                     0.09    02
06             79                     0.11    04
07             93                      0.12    04
08              93                      0.12    03
09             81                       0.11    03
10             76                          0.09    01
नोट : सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed