{"_id":"601c82fe7242d1018d389605","slug":"delhi-news-high-court-annoyed-over-lawyers-for-their-attitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में पार्क से पेश हुए वकील, हाईकोर्ट नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में पार्क से पेश हुए वकील, हाईकोर्ट नाराज
Fri, 05 Feb 2021 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Feb 2021 04:57 AM IST
विज्ञापन
delhi high court
हाईकोर्ट ने कोरोना के चलते वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान कुछ वकीलों के पार्क या सीढ़ियों में बैठकर सुनवाई में शामिल होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि वकीलों के इस प्रकार के रवैये पर हैरानी है। अदालत ने कहा उनकी आवाज सही से नहीं आने पर कार्यवाही का संचालन करना बहुत कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने कुछ मामलों का हवाला देते हुए कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के नियमों के मुताबिक वकील और सभी पक्षों से किसी शांत स्थल से सुनवाई में शामिल होने की अपेक्षा की जाती है। अदालत ने कहा कि ऐसे स्थल पर सुनवाई में शामिल न होने पर भले ही उनकी फोटो साफ ना आए लेकिन आवाज स्पष्ट आए। अदालत ने कमजोर इंटरनेट कनेक्शन और सही जगह से वकीलों के दलीलें नहीं रखने के कारण डिजिटल तरीके से सुनवाई के दौरान अक्सर होने वाली बाधा पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यवाही चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। पिछले 45 मिनट से मैं केवल एक मामला सुन पायी हूं क्योंकि वकील की आवाज ही नहीं आ रही। आधा समय तो वकीलों को जवाब देने में चला जाता है जो बार-बार पूछते हैं कि क्या मेरी आवाज आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एक नोट जारी करेंगी कि वकील अगर ऐसी जगह पर हैं जहां से आवाज सही से नहीं आती है तो उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होंने कहा वकील सड़क पर जाते हुए, पार्क में बैठकर या सीढ़ियों पर चलते हुए सुनवाई में हिस्सा लेते हैं या दलीलें रखते हैं। यह आश्चर्यजनक है। आपको वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई के नियमों का पालन करना चाहिए।
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने अदालत के मत से सहमति जताते हुए कहा कि वकीलों को डिजिटल तरीके से सुनवाई में उचित व्यवस्था के साथ हिस्सा लेना चाहिए। वहीं अधिवक्ता जयंत मेहता ने भी सुनवाई में हिस्सा लेने वाले कुछ वकीलों के इस तरह के व्यवहार को असम्मानजनक बताया और कहा कि वह अदालत के संदेश को वकीलों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।