फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Free Wi-Fi PM vani Launched 

दिल्ली की सियासत : बदरपुर में मुफ्त वाई-फाई 'पीएम वाणी' की शुरुआत

Sun, 14 Mar 2021 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Mar 2021 05:29 AM IST
सार

  • बदरपुर में प्रधानमंत्री वाई-फाई योजना के तहत मुफ्त इंटरनेट सुविधा मिलेगी
  • हॉटस्पॉट लगाकर यह सुविधा पूरी दिल्ली में देने की योजना

विज्ञापन
Delhi News : Free Wi-Fi PM vani Launched 
वाई-फाई की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा को लेकर बराबर राजनीति होती है। भाजपा मुख्यमंत्री मुफ्त वाई-फाई योजना को लेकर बराबर दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा करती है। अब खुद भाजपा ने पीएम वाणी वाई-फाई योजना के तहत दिल्ली वालों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इस कड़ी में बदरपुर विधानसभा के हरी नगर वार्ड में इस योजना की शुरुआत की है।

विज्ञापन


विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली में पीएम वाणी वाई फाई योजना का उद्घाटन कर दिया। हरीनगर वार्ड में लगाए गए पहले वाई फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत की गई। इस मौके पर एमसीडी मेयर अनामिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह, इस योजना को कोआर्डिनेट कर रही अधिकारी शिवा इस मौजूद थीं।
विज्ञापन


बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने वाई फाई के वादे के नाम पर दिल्ली की जनता से धोखा किया है लेकिन केंद्र सरकार ने पीएम वाणी वाई फाई योजना शुरू कर दी है। इस योजना से खासतौर पर छात्रों, युवाओं, छोटे दुकानदारों और अन्य लोगों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में प्रौद्योगिकी की क्रांति के लिए दो महीने पहले ही इस योजना को मंजूरी दी है। पूरे देश में इस योजना के तहत 10 लाख से ज्यादा हॉटस्पॉट लगाए जाने हैं। दक्षिण दिल्ली का यह सौभाग्य है कि राजधानी में यहीं से इस योजना की शुरुआत की जा रही है। 


योजना के तहत जनता को अनलिमिटेड फ्री वाई फाई डेटा मिलेगा। सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क सेवा पीएम-वाणी के नाम से जानी जाएगी। इसके तहत सरकार ने पब्लिक डेटा ऑफिस (पीडीओ) के जरिए सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की स्थापना को मंजूरी दी है। कोई छोटी दुकान या साझा सेवा केंद्र (सीएससी) भी पीडीओ बन सकते हैं। इसके लिए किसी लाइसेंस, पंजीकरण या शुल्क की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed