फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Former Congress leader Ashok Tanwar launched a new party Apna Bharat Morcha

दिल्लीः पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक तंवर ने बनाया 'अपना भारत मोर्चा', कहा- यह है राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा विकल्प

Fri, 26 Feb 2021 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 03:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :Former Congress leader Ashok Tanwar launched a new party Apna Bharat Morcha
अशोक तंवर.. - फोटो : ani

पूर्व कांग्रेसी नेता अशोक तंवर ने अपनी नई पार्टी 'अपना भारत मोर्चा' बना ली है। तंवर ने ‘अपना भारत मोर्चा’ की घोषणा लगभग हर जिले में डिजिटल माध्यम से की। उन्होंने कहा कि लोगों के पास राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस-भाजपा के अलावा तीसरा विकल्प ‘अपना भारत मोर्चा’ होगा।

विज्ञापन


राजनीति में सक्रिय तंवर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे राजेंद्र शर्मा ने किया। इसमें ज्यादातर गांव के सरपंच और पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं शहरी इलाके से विभिन्न संस्थाओं के लोग तंवर का संबोधन सुनने पहुंचे। इसमें अधिकतर कांग्रेस से जुड़े चेहरे ही नजर आए। इस अवसर पर केसी शर्मा, ब्रह्म दत्त, वेदराम सरपंच, राम प्रसाद, सुरेश देवली, नरेश गोदारा, धर्मपाल चहल, श्री किशन पहलवान, पप्पू मेंबर, सरदार निरंजन सिंह, वीरेंद्र कविरा, के अलावा गांव के शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय आने पर खोलेंगे काले चिट्ठे
लोगों को संबोधित करते हुए तंवर ने कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कहा कि हमारे पास काला चिट्ठा तैयार है। अब मोर्च से लोगों को एकजुट करेंगे। समय आने पर उसे खोलेंगे।

कुछ दिनों में ही गठित हो जाएगी कार्यकारिणी
राजेंद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कुछ ही दिनों में मोर्चे की कार्यकारिणी बना दी जाएगी। वह अपने समर्थकों के साथ शहर-गांव में सदस्यता अभियान चलाएंगे। वहीं लोगों को भी मोर्चे के अर्थ और जरूरत के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्ग को सम्मान नहीं दिया जाएगा तो  यह मोर्चा उन्हें मंच देगा। मोर्चा न सिर्फ युवाओं को जोड़ेगा बल्कि उनके सुझाव पर अमल भी करेगा।


यह मोर्चा लोगों के बीच उनके पास जाएगा। लोगों को अपने पास बुलाएगा नहीं। लोगों के सुझाव सर्वोपरि होंगे। मौके पर पहुंचे केसी शर्मा ने कहा कि मोर्चा की बात को तन, मन व धन से समर्थन कर लोगों के बीच लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed