फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: constable beaten at Tiki border

टीकरी बॉर्डर पर लापता किसानों का पोस्टर लगाने पहुंचे दिल्ली पुलिस के जवान की पिटाई, सिर में लगी चोट

Sat, 13 Feb 2021 09:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: constable beaten at Tiki border
demo pic... - फोटो : amar ujala

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो मंहीने से भी ज्यादा समय से किसानों का आंदोलन जारी है। इसी बीच हरियाणा और दिल्ली के बीच टीकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने एक हवलदार की पिटाई कर दी। घटना के समय पुलिसकर्मी लापता किसानों का पोस्टर लगाने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे थे। इस मामले पर पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन


नांगलोई थाने में तैनात हवलदार जितेंद्र राणा शुक्रवार को टीकरी बॉर्डर पर पहुंचे थे। वह वहां पर उन किसानों का पोस्टर लगाने के लिए गए थे जो कथित तौर पर 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से लापता हैं। पुलिसकर्मी को अपनी ओर आता देख आंदोलनकारी किसान मोर्चा के मंच के पास आ गए थे।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे धघटित हुई। उस समय पुलिकर्मी अपनी ड्रेस में नहीं थे और उन्होंने सादे कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के पास मौजूद किसानों को उनके हाव भाव संदिग्ध लगे तो वे उनसे पूछताछ करने लगे। इससे पुलिसकर्मी सहम गए। इससे किसानों का शक और बढ़ गया। उन्होंने सोचा कि उक्त व्यक्ति बदमाश है और किसान आंदोलन में खलल डालने के लिए आया है।


युवा किसानों ने पुलिसकर्मी को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई करने लगे। जिससे हवलदार जितेंद्र के सिर में चोट आईं। नजदीक ही बैरिकेड के पास मौजूद दिल्ली पुलिस के दूसरे कर्मचारियों को जानकारी मिली तो उन्होंने किसानों को समझाकर अपने साथी को छुड़वाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed