{"_id":"60f0de0f8ebc3eff1c7cc6af","slug":"delhi-news-children-are-getting-free-vaccines-will-be-protected-from-serious-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मुफ्त लग रहे हैं टीके, गंभीर बीमारियों से होगा बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मुफ्त लग रहे हैं टीके, गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
Fri, 16 Jul 2021 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:47 AM IST
सार
- बच्चों को निमोनिया, मेनिनजाइटिस और सेप्सिस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीनेशन हुआ शुरू
- सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में यह टीका मुफ्त लगेगा-600 केंद्रों पर लोग बच्चों का टीकाकरण करा सकेंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों को न्यूमोनिया, मैनिनजाइटिस, सेप्सिस जैस कई गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए दिल्ली में बृहस्पतिवार से न्यूमोकोकल वैक्सीन लगना शुरु हो गया है। यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी में मुफ्त लगेगा। बच्चे को वैक्सीन की तीन खुराकों में दी जाएगी, जो डेढ़ महीने की उम्र, साढ़े तीन महीने की उम्र और 9 महीने की उम्र में दी जाएगी।
विज्ञापन
न्यूमोकोकल कोंजूगेट टीकाकरण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक दिल्ली में 12 बीमारियों के टीके बच्चों को लगाए जाते हैं। अब यह जो नए किस्म की वैक्सीन आई है, इसके लगने के बाद न्यूमोनिया की वजह से बच्चों की मृत्यु नहीं हुआ करेगी। यह वैक्सीन केवल न्यूमोनिया नहीं, बल्कि मैनिनजाइटिस समेत कई बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा करेगा। इस टीके को लगाने के लिए पूरी दिल्ली में इस तरह के करीब 600 केंद्र हैं। जहां पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
निशुल्क लगेंगे टीके
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का यह टीका बहुत महंगा है। डेढ़ हजार से छह हजार के बीच में इसका एक इंजेक्शन आता है और एक बच्चे को तीन टीके लगाए जाते हैं। इसलिए एक आम आदमी के लिए इसे लगवा पाना बड़ा मुश्किल है। लेकिन दिल्ली सरकार यह सारे इंजेक्शन बच्चों को निशुल्क लगाएगी।
विज्ञापन
टीकाकरण की रफ्तार है तेज
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर वैक्सीन की रफ्तार काफी तेज है। जैसे ही कोरोना की वैक्सीन मिलती है, वैसे ही लगा देते हैं। अगर केंद्र की ओर से पर्याप्त संख्या में कोरोना वैक्सीन मिले तो जल्द ही पूरी दिल्ली का टीकाकरण कर दिया जाएगा।
पिछले 24 घंटे में 64,983 को लगी वैक्सीन
दिल्ली में वैक्सीन की कमी लगातार बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 64,983 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है, जबकि कुछ दिन पहले तक यह आंकड़ा 1.50 लाख से अधिक रहता था। टीके की कमी के कारण कई केंद्रों पर वैक्सीनेशन भी नहीं हो पा रहा है। करीब 500 केंद्र फिलहाल बंद चल रहे हैं।