फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Center to conduct clean air survey of cities

Delhi News : केंद्र कराएगा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, 131 शहरों का चयन

Sun, 25 Sep 2022 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 06:34 AM IST
सार

Delhi News : देश के चुनिंदा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण होगा। इसमें 131 ऐसे शहरों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के लिए पहले से ही अपनी वायु गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi News : Center to conduct clean air survey of cities
demo pic... - फोटो : PTI

विस्तार

देश के चुनिंदा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण होगा। इसमें 131 ऐसे शहरों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के लिए पहले से ही अपनी वायु गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं। यह सर्वे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा तय मानकों के अनुसार होगा।

विज्ञापन


इसमें वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा स्वच्छ वायु के लिए शहरी कार्ययोजना के तहत इन शहरों को चुना गया हैं। इन शहरों को 2025-26 तक अपना वायु प्रदूषण 40 फीसदी तक कम करना है। इन शहरों को आबादी के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया है। इसमें पहले समूह में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 47 शहर, दूसरे समूह में तीन से 10 लाख की आबादी वाले 44 शहर और तीसरे समूह में तीन लाख से कम आबादी वाले 40 शहर शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण और वन मंत्रालय के दो दिन चलने वाले राष्ट्रीय वन मंत्रियों के  सम्मेलन में प्रदूषण को नियंत्रित करने और इसके शमन के लिए एक समानांतर सत्र में राज्यों के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम-एनसीएपी में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- शहरों की रैंकिंग पर दिशा-निर्देशों की जानकारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा की गई। इसमें प्रेरणा ऑनलाइन पोर्टल पर इसके मानकों की जानकारी दी गई है। इसमें शहरों को स्व-मूल्यांकन करना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सालाना होने वाले आकलन में  शहरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क धूल प्रबंधन, निर्माण और विध्वंस कचरे के प्रबंधन वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में की गई गतिविधियों की रिपोर्ट देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed