फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : capital recorded hottest in 14 years in february more hot days to come

पिछले 14 साल में फरवरी में सबसे गर्म रही दिल्ली, महीने के आखिर तक बड़ी छलांग लगाएगा पारा

Thu, 25 Feb 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : capital recorded hottest in 14 years in february more hot days to come
मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

गर्मी ने फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली पिछले 14 सालों में सबसे गर्म रही है। मौसम विभाग के ज्ञात इतिहास में वर्ष 2006 में 26 फरवरी को ऑल टाइम रिकॉर्ड 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो ऑल टाइम रिकॉर्ड से एक कदम पीछे रहेगा।  

विज्ञापन


दरअसल, पिछले सप्ताह से ही दिल्ली के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से लेकर सात डिग्री अधिक तक दर्ज किया जा रहा है। आमतौर पर फरवरी माह में इतनी गर्मी कम ही पड़ती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार,  2006 से पहले वर्ष 2004 में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पहले वर्ष 1993 में यह 33.9 तक पहुंचा था। इस माह के अंत तक अधिकतम तापमान 33 तक छलांग लगाएगा। फरवरी के बचे हुए सप्ताह में धूप की तपिश अधिक रहेगी और आखिरी के दो दिन और सख्त देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि सामान्य तौर पर यह 24 के करीब रहता है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिन में तेज तपिश के कारण लोगों के पसीने छूट गए। सूरज ढलने पर भी मौसम में सर्दी का अधिक एहसास कम रहा।

इस वजह से शाम के समय भी लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बनाई। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 38 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 33.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान व 17 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। 


गौरतलब है कि इस बार 10 फरवरी को ही अधिकतम तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू लिया था। इसके बाद से लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है।  पारे में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए अनुमान है कि इस बार गर्मी पूरे तेवर के साथ दिल्ली में अपना रंग दिखाने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed