फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: capital is going hot day by day max. temperature above 33 

दिल्लीः तल्ख हुए सूरज के तेवर, पारा चढ़ा, अधिकतम तापमान 33 के पार

Fri, 05 Mar 2021 04:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: capital is going hot day by day max. temperature above 33 
बढ़ता तापमान दिखाने लगा है असर... - फोटो : amar ujala
राजधानी में गर्मी ने एक बार फिर रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के पहले सप्ताह में ही सूरज के तेवर तल्ख होने शुरू हो गए हैं। बढ़ती तपिश के कारण अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इस वजह से तापमान में वृद्धि होना सामान्य है। अगले दो दिन मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। सात मार्च से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से तीन दिन के लिए राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 93 फीसदी और न्यूनतम 39 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांपलेक्स इलाका 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों की बात करें तो वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इससे पहले अधिकतम तापमान इससे कम ही रहा है। ऐसे में एक बार फिर अधिकतम तापमान ने लंबी छलांग लगाई है। मार्च के ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो यह 40. 6 डिग्री सेल्सियस वर्ष 1945 में पहुंचा था।

खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसम की बदलती परिस्थितियों की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक पर सीधा असर पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी हवा की स्थिति यही रहेगी। इसके बाद सुधार की संभावना है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 दर्ज किया गया। फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा की स्थिति यही बनी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर की स्थिति
शहर    एक्यूआई
गाजियाबाद    332
फरीदाबाद    312
नोएडा    302
ग्रेटर नोएडा    298
दिल्ली    278
गुरुग्राम    218
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed