फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: After the beds and oxygen now the problem of corona check

दिल्ली में बेकाबू हालात : बेड और ऑक्सीजन के बाद अब जांच की दिक्कत, रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार

Thu, 29 Apr 2021 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
 अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 03:59 AM IST
सार

  • दिल्ली में कहीं भी घर बैठे टेस्ट कराने की नहीं है सुविधा
  • एंटीजन निगेटिव या पॉजिटिव आने के बाद भी नहीं होती दोबारा जांच
  • पांच से छह दिनों में मिल रही है रिपोर्ट

विज्ञापन
Delhi news: After the beds and oxygen now the problem of corona check
Corona check - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के अलावा अब कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए भी परेशानी शुरू हो गई है। क्षमता से अधिक जांच होने की वजह से घर आकर सैंपल लेने की सुविधा भी बंद हो चुकी है। पांच से छह दिन तक लोगों को जांच रिपोर्ट तक नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन


वहीं, जांच में आ रहीं दिक्कतों का असर हर दिन संक्रमित मिलने वाले मामलों पर भी दिखाई दे रहा है। बीते 14 अप्रैल तक दिल्ली में लगातार जांच का आंकड़ा बढ़ रहा था, जिससे संक्रमित मरीजों की पहचान भी जल्द हो रही थी, लेकिन इसके बाद स्थिति यह है कि हर दिन जांच का आंकड़ा नीचे गिरता चला गया और संक्रमण दर भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन


ज्यादातर प्राइवेट लैब ने दिल्ली में होम कलेक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया है। कुछ लैब यह सेवा दे रही हैं, लेकिन उसके लिए एडवांस पेमेंट करना होगा और तीन से चार दिन बाद जब स्लॉट खाली होगा तब आपका सैंपल लेने के लिए लैब का कर्मचारी घर आएगा। ठीक इसी तरह सरकारी अस्पतालों की हालत देखें तो यहां भी क्षमता से अधिक जांच हो रही हैं। इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में तीन से चार दिन का वक्त लग रहा है। कई प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में रिपोर्ट छह दिन बाद भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी में अभी भी एंटीजन जांच पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके की बात करें तो यहां दो डिस्पेंसरी हैं, लेकिन दोनों में से कहीं भी आरटी-पीसीआर जांच नहीं हो रही है। जांच की स्थिति को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क किया गया, परंतु वहां आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।


विभाग के एक अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर बताया कि लैब पर भार अधिक होने के कारण वेटिंग काफी बढ़ रही है। सभी प्राइवेट और सरकारी लैब इस समय क्षमता से अधिक काम कर रही हैं। इस स्थिति से बाहर आने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।


यह है जांच की स्थिति 
दिन    जांच    आरटीपीसीआर    संक्रमण दर
14 अप्रैल108534  73915    15.92
15    82569    59401        20.22
16    98957    64939       19.69
17    99230    69206       24.56
18    85620    56015        29.74
19    90696    56724       26.12
20    86526    56724       32.82
21    78768    45088      31.28
22    72208    48346      36.2
23    75037    43711      32.43
24    74,702    42346      32.27
25    75912    45315      30.21
26    57690    38786      38.02
27    73811    46581      32.72
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और संक्रमण दर फीसदी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed