फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : 23 lakh stolen from Union Bank ATM

दिल्ली में यूनियन बैंक के एटीएम से 23 लाख की चोरी, हार्डडिस्क भी गायब 

Sun, 14 Mar 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Mar 2021 03:52 AM IST
सार

  • मशीन में तोड़फोड़ के निशान नहीं
  •  पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी 

विज्ञापन
Delhi News : 23 lakh stolen from Union Bank ATM
atm theft

विस्तार

रणहौला इलाके में यूनियन बैंक के एक एटीएम से 23 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। मशीन में कोई तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले हैं। कैश बॉक्स से रुपये और हार्डडिस्ट गायब है। एटीएम मशीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बापरौला विहार निवासी दीपेंद्र मणि पांडेय (30) ने पुलिस को एटीएम से चोरी होने की शिकायत की है। शिकायत में उसने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित सिक्योर वेल्यू इंडिया लिमिटेड में बतौर एटीएम ऑफिसर काम करता है। वह एटीएम में पैसे डालने का काम करता है। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह 10 मार्च को अपने सहयोगियों के साथ सैनिक एंक्लेव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम 18 लाख रुपये डाला था। मशीन में पहले से पांच लाख रुपये थे। अगले दिन दोपहर में कंपनी से एटीएम की डाउन कॉल की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपेंद्र अपने सहयोगी चंद्रमोहन के  साथ एटीएम बूथ पर पहुंचा। जांच में पता चला कि मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं थी। कैश बॉक्स खोलने पर पता चला कि उसमें से हार्ड डिस्क और 23 लाख रुपये गायब है।


तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद दीपेंद्र के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस एटीएम व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed