{"_id":"6200e8a036e579407768fa90","slug":"delhi-nest-man-of-india-rakesh-khatri-has-made-2-5-lakh-nests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ढाई लाख घोंसले बना चुके हैं नेस्ट मैन ऑफ इंडिया राकेश खत्री, बोले- पक्षियों का हमारे सिवा कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ढाई लाख घोंसले बना चुके हैं नेस्ट मैन ऑफ इंडिया राकेश खत्री, बोले- पक्षियों का हमारे सिवा कोई नहीं
Mon, 07 Feb 2022 03:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:08 PM IST
सार
राकेश बताते हैं कि मुझे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, डॉ. केके एचसीएफआई अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने बताया कि आईसीएसई बोर्ड के कक्षा चार के पाठ्यक्रम में उनके ऊपर एक चैप्टर भी है।
विज्ञापन
घोंसले के साथ 'नेस्टमेन ऑफ इंडिया' राकेश खत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
पक्षियों से प्यार करने वाले दिल्ली के अशोक विहार निवासी राकेश खत्री लगभग ढाई लाख घोंसले बना चुके हैं। इसके चलते इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने के साथ-साथ इन्हें कई अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
राकेश बताते हैं कि वे अपने वेबिनार के माध्यम से लगभग 10 लाख बच्चों को घोंसला बनाना सिखा चुके हैं। उनके अनुसार, अगर व्यक्ति के दिल में इन बेजुबानों के घर बनाने की इच्छा है तो इसे बनाने में बहुत मेहनत या पैसा नहीं लगता है। पक्षियों की देखभाल करने के लिए कोई नहीं है इसलिए उन्हें घर की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईसीएसई के कक्षा चार के पाठ्यक्रम में है चैप्टर
राकेश बताते हैं कि मुझे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, नेशनल अवार्ड फॉर आउटस्टेंडिंग इफोर्ट्स इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. केके एचसीएफआई अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने बताया कि आईसीएसई बोर्ड के कक्षा चार के पाठ्यक्रम में उनके ऊपर एक चैप्टर भी है।