फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR weather will take a turn from today, rain expected for three days

अनुमान : आज से करवट लेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, तीन दिन बारिश की उम्मीद

Fri, 01 Oct 2021 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Oct 2021 01:27 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Delhi-NCR weather will take a turn from today, rain expected for three days
दिल्ली का हाल... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को आज से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उमस का स्तर अधिक होने की वजह से थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 59 से 86 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरीत सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों के कारण लोगों को गर्मी से बुरा हाल रहा। दिनभर चिलचिलाती धूप के कारण लोग छांव का सहारा ढूंढते रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस कड़ी में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दो दिनों में भी लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 80 फीसदी अधिक बारिश
दिल्ली में सबसे अधिक विलंबित और अनिश्चित मानसूनों में से एक में इस बार 1,169.7 मिमी वर्षा हुई, जो मौसम विभाग द्वारा आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने के बाद से तीसरी बार सबसे अधिक है। आमतौर पर, दिल्ली में मानसून के मौसम में 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। इस सीजन में बारिश सामान्य से 80 फीसदी ज्यादा रही।

संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे में बारिश होने की स्थिति में हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार होन की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 93, गाजियाबाद का 94, ग्रेटर नोएडा का 98, गुरुग्राम का 77 व नोएडा का 82 एक्यूआई रहा। 


सफर इंडिया के मुताबिक, शुक्रवार से हवा की दिशा पश्चिम की ओर हो जाएगी। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, आगामी दिनों में पराली का धुआं दिल्ली की हवा को बिगाड़ सकता है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 79 व पीएम 2.5 का स्तर 32 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed