फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR Weather Updates There will be fog in the morning, the weather will be pleasant during the day

मौसम अपडेट: अगले तीन दिन तक खिली रहेगी धूप, चढ़ेगा पारा, सुबह के समय छाया रहेगा कोहरा

Fri, 19 Nov 2021 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Nov 2021 08:55 AM IST
सार

अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, दिन में मौसम खुशनुमा रहेगा। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। 
 

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Updates There will be fog in the morning, the weather will be pleasant during the day
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर हिमपात का असर मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिल रहा है। हवा की कम रफ्तार और खिली हुई धूप से सर्दी का हल्का अहसास बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। 
विज्ञापन


हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा और शाम होते ही वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 46 से 95 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम पारा 28 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। अगले सप्ताह से मौसम करवट लेगा और वातावरण में ठंडक बढ़ेगी। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा है। आया नगर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। 

अधिकतम तापमान-27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-   12 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
सूर्योदय का समय: 6:48 बजे

पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहार छाया रह सकता है। दिनभर धूप खिलेगी और तापमान बढ़ेगा। अगले दो दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed