फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR's weather will take a turn from tonight, chances of rain

दिल्ली-एनसीआर : आज रात से करवट लेगा राजधानी का मौसम, बारिश की संभावना

Thu, 30 Sep 2021 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 02:14 AM IST
सार

एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक लगातार बरसेंगे मेघ।

विज्ञापन
Delhi-NCR's weather will take a turn from tonight, chances of rain
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरज के कड़े तेवरों के कारण चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बृहस्पतिवार रात से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के भीतर मौसम करवट लेगा और बारिश का नया दौर शुरू होगा। इस कड़ी में एक अक्तूबर से लेकर तीन अक्तूबर तक लगातार बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन


 मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 60 से 86 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो नजफगढ़ मानक केंद्र पर सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मध्य रात से मौसम करवट लेना शुरू कर सकता है और एक अक्तूबर को दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत से संतोषजनक श्रेणी में वापस पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा में इन दिनों उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते एक दिन पहले औसत श्रेणी में दर्ज हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा बुधवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले 24 घंटों में भी इसमें अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 90, गाजियाबाद का 83, ग्रेटर नोएडा का 82, गुरुग्राम का 74 व नोएडा का 79 एक्यूआई रहा। 


सफर इंडिया के मुताबिक, हवा की दिशा व रफ्तार में बदलाव के कारण अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव नहीं होगा। बीते 24 घंटे में हवा में मौजूद पीएम 10 का स्तर 64 व पीएम 2.5 का स्तर 29 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed