फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR, now feeling cold in the morning and evening

दिल्ली-एनसीआर का मौसम : अब सुबह-शाम होने लगा ठंडक का अहसास, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट

Sat, 30 Sep 2023 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 06:49 AM IST
सार

सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप व उमस अभी परेशान कर रही है। सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Delhi-NCR, now feeling cold in the morning and evening
demo pic - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब यू-टर्न लेने लगा है। सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप व उमस अभी परेशान कर रही है। सुबह-शाम के समय मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच गया है। जबकि अक्तूबर के मध्य से अधिकतम तापमान भी कम होने लगेगा। कम से कम एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है और ना ही बारिश होगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.7 डिग्री सेल्सियस और जाफरपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री तक बना रहेगा उसके बाद उसमें और कमी आने लगेगी। वहीं, अधिकतम तापमान अभी 35-36 डिग्री के बीच दर्ज होगा। अक्तूबर के मध्य से इसमें भी कमी आने लगेगी। विभाग के अनुसार अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक हल्की ठंड दस्तक दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed