फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR: Due to fog, the speed came to a halt, AQI at Anand Vihar was recorded in very poor category at 371.

दिल्ली-एनसीआर: धुंध के कारण रफ्तार थमी, आनंद विहार पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 371 दर्ज

Mon, 06 Dec 2021 10:18 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबीसीसीआर) के अनुसार, दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 348, चांदनी चौक में 363, आईजीआई एयरपोर्ट पर खराब श्रेणी में 280 और आईटीओ पर 'बहुत खराब' श्रेणी में 368 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Delhi-NCR: Due to fog, the speed came to a halt, AQI at Anand Vihar was recorded in very poor category at 371.
दिल्ली के लोधी रोड पर सोमवार सुबह धुंध के बीच गुजरते वाहन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी तक बनी हुई है। सोमवार को सुबह धुंध होने के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिस कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ी। इस बीच आनंद विहार क्षेत्र में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया। प्रदूषण के कारण लोगों को गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं होने लगी हैं। डॉक्टर ने बिना मास्क के बाहर ना निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबीसीसीआर) के अनुसार, दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 348, चांदनी चौक में 363, आईजीआई एयरपोर्ट पर खराब श्रेणी में 280 और आईटीओ पर 'बहुत खराब' श्रेणी में 368 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

एनसीआर में नोएडा के सेक्टर एक में 'बहुत खराब' श्रेणी में 341 और सेक्टर 125 में 304 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में 298 और वसुंधरा में 'खराब' श्रेणी में 282 दर्ज किया गया।

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 51 में 'खराब' श्रेणी में 300, विकास सदन में 'बहुत खराब' श्रेणी में 307 वहीं टेरी ग्राम में 336 दर्ज किया गया। फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 'बहुत खराब' श्रेणी में 313, सेक्टर 11 में 'बहुत खराब' श्रेणी में 368 और सेक्टर 30 में 328 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed