फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR Air quality reaches very poor category

राजधानी में बढ़ने लगा प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंची, अगले 24 घंटे ये रहेगी स्थिति

Thu, 10 Jun 2021 12:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jun 2021 12:45 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi-NCR Air quality reaches very poor category
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ हवा की बिगड़ती दिशा ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखी हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में भी हवा की स्थिति में सुधार नहीं होने की संभावना है। एनसीआर में केवल गुरुग्राम की हवा औसत श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 280, गाजियाबाद का 300, गुरुग्राम का 182, ग्रेटर नोएडा 338 व नोएडा का 347 एक्यूआइ दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं दिल्ली के वातावरण को प्रदूषित कर रही हैं। इसका दौर आगामी शुक्रवार तक जारी रहेगा। आगामी 12 जून के आसपास होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली वासियों पर सूरज जमकर अपनी तपीश बरसा रहा है। शुष्क मौसम व अधिक गर्मी के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 के आंकड़े को भी पार कर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। यही वजह है कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। अगले 24 घंटों में भी शुष्क मौसम की वजह से दिल्ली-एनसीआर वासियों को तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
 

राजधानी के साथ-साथ इसके पड़ोसी शहरों में भी सूरज इन दिनों आग की तरह कहर ढह रहा है। प्रचंड गर्मी के कारण दिन और रात में लोगों का बुरा हाल है। दिन के हालात ऐसे हैं कि लॉकडाउन में ढील के बाद भी सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिलता है। बुधवार को भी पारा चढ़े रहने की वजह से दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। शुष्क मौसम व गर्म हवाओं की वजह से लोगों की मुसीबतें बढ़ी रही।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 42.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का पीतमपुरा इलाका 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। इसके अलावा पालम में 42.1, लोदी रोड में 42, मुंगेशपुर में 43.7, गुरुग्राम में 41.7 व नोएडा में 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 57 व न्यूनतम 29 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में इन दिनों कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसका असर अगले तीन दिनों मेंं दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। दिल्ली में आगामी 12 से 14 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। श्रीवास्तव के मुताबिक, यह पहली बार है जब वर्ष 2014 के बाद से अब तक एक भी बार जून में लू नहीं चली है। संभावना है कि आगे भी लू नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed